
New Delhi, 5 सितंबर . पूर्व President, महान शिक्षाविद, आदर्श शिक्षक, ‘India रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के Chief Minister ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी. उन्होंने कहा कि मैं उन शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने ज्ञान की खोज में छात्रों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करके India की निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “शिक्षक दिवस पर मैं उन शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने ज्ञान की खोज में छात्रों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर India की निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है. साथ ही मैं दार्शनिक और राजनेता India रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनको उनकी जयंती पर नमन करता हूं. उनकी अमूल्य विरासत ज्ञान-समृद्ध India के निर्माण के लिए हमारे लिए प्रेरणा की एक शाश्वत ज्योति के समान है.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि शिक्षक दिवस की पूरे शिक्षक परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश और समाज के निर्माण में शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रही है. आज का यह दिन, India के पूर्व President डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है. मैं उनकी स्मृति को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ.
Union Minister जेपी नड्डा ने लिखा कि पूर्व President, महान शिक्षाविद्, आदर्श शिक्षक एवं ‘India रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ. किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और जागरूक समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. शिक्षक केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलाते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को भी आकार देते हैं. समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले सभी शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ.
Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister और Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पूर्व President, महान शिक्षाविद, आदर्श शिक्षक, ‘India रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं ‘शिक्षक दिवस’ पर सभी गुरुजनों को प्रणाम और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है. यह सत्य है कि ईश्वर की भाँति कच्ची माटी को गढ़कर गुरु उसमें प्राण फूँक देते हैं. हम सभी पर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही मंगलकामनाएं हैं.
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “पूर्व President, India रत्न, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सादर नमन करता हूं. उनका जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा के उच्च आदर्शों और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है. उनके विचार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा के सशक्त आधार हैं. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध करने वाले सभी गुरुजनों के प्रति मैं हृदय से सम्मान व्यक्त करता हूं तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सही दिशा, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध बनाने वाले सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं महान शिक्षाविद्, पूर्व President ‘India रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सादर नमन.”
उन्होंने आगे लिखा कि गुरु केवल अक्षर ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं. उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं और जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं.
हिमाचल के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के पूर्व President एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें सादर नमन. गुरु-शिष्य की हमारी महान परंपरा में शिक्षक बच्चों को ज्ञान और संस्कार देने के साथ-साथ उनके जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं. शिक्षक दिवस के अवसर पर Himachal Pradesh के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं.”
Chief Minister ने लिखा कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में साढ़े तीन वर्षों की हमारी यात्रा 21वें स्थान से 5वें स्थान तक पहुँची है. निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि Himachal Pradesh ने पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव हासिल किया है. यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों के समर्पण, लगन एवं अथक परिश्रम का प्रमाण है. ‘प्रबलः कर्मसिद्धान्तः’ अर्थात् कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता. इसी विश्वास के साथ हमें अपने प्रयासों को और गति देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है.
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India के द्वितीय President, महान शिक्षाविद् एवं India रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सादर नमन एवं शिक्षक दिवस की आप सभी को अनंत-असीम शुभकामनाएं. आइए, अपने जीवन को ज्ञान, संस्कार और दिशा देने वाले सभी गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान एवं आभार व्यक्त करें.
–
एसएके/वीसी