Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शिअद-भाजपा सरकार बनी तो पंजाब फिर होगा खुशहाल और नशामुक्त : हरभजन सिंह

शिअद भाजपा सरकार बनी तो पंजाब फिर होगा खुशहाल और नशामुक्त : हरभजन सिंह

शिअद-भाजपा Government बनी तो पंजाब फिर होगा खुशहाल और नशामुक्त : हरभजन सिंह

Mumbai , 24 नवंबर . पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने दावा किया है कि अगर पंजाब में शिअद-भाजपा की गठबंधन वाली Government बनी तो प्रदेश फिर से खुशहाल बनेगा, नशे से मुक्त होगा.

हरभजन सिंह ने कहा कि मैं अपनी ओर से पंजाब के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं. दोनों दलों के बीच यह एक बहुत ही सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है. पंजाब को बेहतर शासन की जरूरत है, एक ऐसी Government की जो वास्तव में राज्य की देखभाल कर सके. वर्तमान की Government में कई वर्षों से पंजाब से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं. मेरा हमेशा से यह मानना रहा है और मैंने कई बार कहा भी है कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर एक ही पार्टी की Government होती है तो विकास के काम कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से हो सकते हैं. यह पंजाब की बदकिस्मती रही है कि कई साल से केंद्र में जो पार्टी सत्ता में रही, वह पंजाब में सत्ता में नहीं थी.

सांसद ने कहा कि अब पंजाब की जनता के पास मौका है कि अन्य राज्यों की तरह यहां भी डबल इंजन की Government बनाए. मैं पंजाब के लोगों से अपील करूंगा कि वे आगे आएं, अपना वोट डालें और सही पार्टी को चुनें. शिअद-भाजपा की Government बनने के बाद पंजाब फिर से खुशहाल बनेगा, नशामुक्त बनेगा और खेलों में आगे बढ़ेगा.

इसी दौरान India और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मैच के बारे में पहले ही काफी कुछ कहा जा चुका है. कई लोगों ने इस बात पर चर्चा की है कि 15 ओवर बचे रहते ही पारी घोषित कर दी गई थी. मेरी नजर में 90 गेंदें एक बड़ी संख्या होती हैं. मुझे लगता है कि उन 90 गेंदों के दौरान कोशिश की जानी चाहिए थी. क्या पता, शायद नतीजा हमारे पक्ष में आ सकता था.

एशियन गेम्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश ने बहुत अच्छा किया है. गोल्फ में भी गोल्ड आया है. जब भी हमारे खिलाड़ी गोल्ड लाते हैं, तो वे आने वाली युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करते हैं. मैं चाहूंगा कि गोल्ड की संख्या और बढ़े.

–

डीकेएम/वीसी

Share