
New Delhi, 23 सितंबर . गणेश विसर्जन को लेकर शाहदरा जिले में Police ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. शाहदरा डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि जिले में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए छह अस्थायी तालाब तैयार किए गए हैं. इन तालाबों के आसपास Police बल की तैनाती के साथ-साथ शोभायात्राओं और जुलूसों के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. Police ने लोगों से यमुना में जाकर विसर्जन नहीं करने की अपील की है.
डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शाहदरा जिले में छह स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पोंड तैयार किए गए हैं. सीमापुरी, जीटीवी एन्क्लेव, नंद नगरी, विवेक विहार, जगतपुरी और गीता कॉलोनी थाना क्षेत्रों में इनका इंतजाम किया गया है. इन तालाबों के आसपास Police की तैनाती की गई है. इसके अलावा गणेश प्रतिमाओं के साथ निकलने वाले जुलूसों के दौरान भी पर्याप्त Police बल मौजूद रहेगा. पीसीआर वाहनों के साथ मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के लिए भी Policeकर्मियों की तैनाती की गई है. Police यह सुनिश्चित करेगी कि लोग यमुना नदी की ओर जाकर वहां मूर्ति विसर्जन न करें, क्योंकि Government की ओर से वहां विसर्जन के लिए जाने की मनाही है.
राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि यमुना किनारे Police बल की तैनाती रहेगी, ताकि लोगों को वहां विसर्जन के लिए जाने से रोका जा सके. साथ ही, किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित टीमों को भी सूचित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके.
गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीसीपी ने बताया कि स्थानीय Police का ट्रैफिक Police के साथ लगातार समन्वय रहेगा. प्रमुख इंटरसेक्शन और जंक्शनों पर ट्रैफिक Police की तैनाती की जाएगी. जरूरत पड़ने पर स्थानीय Police भी ट्रैफिक क्लियर कराने में सहयोग करेगी.
वहीं, एमएस पार्क थाना Police ने घर में चोरी के एक मामले को सुलझाने और करीब 8 लाख रुपए से अधिक कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद करने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को न्यू मॉडर्न शाहदरा में चोरी की वारदात हुई थी. मामले की जांच के लिए एमएस पार्क थाने की क्रैक टीम गठित की गई थी. cctv फुटेज के विश्लेषण और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा. आरोपी का नाम आसिफ है. पूछताछ में उसने कथित तौर पर चोरी का सामान लोनी की ओर एक खाली प्लॉट में छिपाने की बात बताई. उसकी निशानदेही पर Police ने वहां से सामान बरामद किया.
डीसीपी ने आगे बताया कि बरामद सामान में सोने के आभूषण और चांदी के कई सामान शामिल हैं. बरामद ज्वेलरी की कुल कीमत 8 लाख रुपए से अधिक है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर वह करीब 10 मामलों में शामिल पाया गया है.
–
पीएसके