Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

शाइना एनसी के नाम पर साइबर ठगी, 9 लोगों से 4.90 लाख की धोखाधड़ी

शाइना एनसी के नाम पर साइबर ठगी, 9 लोगों से 4.90 लाख की धोखाधड़ी

Mumbai , 31 अक्टूबर . साइबर ठगों ने शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी के नाम का गलत इस्तेमाल कर 9 लोगों से ठगी कर ली. तीन महीने की जांच के बाद Mumbai Police ने इस साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया और ठगे गए कुल 4.90 लाख रुपये में से 3.15 लाख रुपये सुरक्षित बचा लिए.

साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर शाइना एनसी के मोबाइल फोन तक पहुंच बना ली और उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को उनके नाम से मैसेज भेजे. मैसेज में 49,000 रुपये की अर्जेंट मांग की गई और वादा किया गया कि दो घंटे के अंदर पैसा लौटा दिया जाएगा. मैसेज किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति से आया हुआ लगने के कारण 9 लोगों ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, जिससे कुल 4.90 लाख रुपये की ठगी हो गई.

इस मामले में शाइना एनसी ने Mumbai के गावदेवी Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान Police ने पीड़ितों के बैंक खातों की जानकारी हासिल की और पाया कि ठगी से हासिल पैसा भंडारा और बिहार के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था.

सहायक Police निरीक्षक वीरेंद्र सिंह खंडाडे के नेतृत्व में Police की एक टीम ने भंडारा और बिहार में कार्रवाई की. इस ऑपरेशन में भंडारा से 1.68 लाख रुपए नकद जब्त किए गए, जबकि बिहार से 98,000 रुपए बरामद किए गए.

वहीं, एक अन्य पीड़ित पंकज जैन ने तुरंत अपने बैंक को सूचना दे दी, जिससे उनके 49,000 रुपए बच गए. बैंक ने ट्रांजैक्शन को फ्रीज कर दिया और रकम सफलतापूर्वक रिकवर कर ली गई. तीन महीने की जांच के बाद Mumbai Police ने साइबर फ्रॉड में गंवाए गए 4.90 लाख रुपये में से 3.15 लाख रुपए सुरक्षित कर लिए हैं.

–

वीकेयू/पीएम

Share