
रांची, 18 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शशांक राज को एक बार फिर Jharkhand प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने Friday को उनके मनोनयन की अधिसूचना जारी की. दूसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और शशांक राज को बधाई दी.
बाबूलाल मरांडी ने social media पोस्ट में कहा, “शशांक राज को भाजयुमो Jharkhand का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके सफल कार्यकाल की प्रार्थना करता हूं.”
शशांक राज ने छात्र राजनीति से संगठनात्मक कामकाज की शुरुआत की थी. उनका जुड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से रहा है. वर्ष 2018 में वह एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने थे. इसी अवधि में उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. संगठन में काम करने के दौरान उन्हें Mumbai स्थित भारतीय जनतांत्रिक नेतृत्व संस्थान के एक वर्षीय नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना गया था.
प्रशिक्षण के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता बनी रही, और बाद में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा में भी विभिन्न स्तरों पर काम किया. युवा मोर्चा में शशांक राज राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. Jharkhand में उनकी सक्रियता खास तौर पर युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर रही है.
रोजगार, नियोजन और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे विषयों पर युवा मोर्चा के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही है. दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब राज्य में रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे लगातार Political चर्चा के केंद्र में हैं. पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही उनका नया कार्यकाल शुरू हो गया है. अब प्रदेश स्तर पर युवा मोर्चा की पूरी कमेटी जल्द घोषित की जा सकती है.
–
एसएनसी/डीकेपी