Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

‘शरद पूर्णिमा की शीतल किरणें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें’, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने दी बधाई

‘शरद पूर्णिमा की शीतल किरणें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें’, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 25 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Rajasthan , Madhya Pradesh और उत्तराखंड के Chief Minister समेत अन्य नेताओं ने शरद पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, “अमृतपर्व ‘शरद पूर्णिमा’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! यह पर्व सौभाग्य, शुभता, समृद्धि एवं आरोग्यता की अमृतवर्षा से आप सभी के जीवन को अभिसिंचित करे, यही प्रार्थना है.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “आध्यात्मिक चेतना, आरोग्यता और पवित्रता के महापर्व ‘शरद पूर्णिमा’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारी भारतीय परंपरा में शरद पूर्णिमा केवल एक तिथि भर नहीं है, बल्कि प्रकृति, स्वास्थ्य और मन की शुद्धि का महा उत्सव है. भगवान श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव से यही प्रार्थना है कि आज की अलौकिक रात्रि आपके जीवन में सुख-शांति, सकारात्मकता, समृद्धि और निरोगी काया का वरदान लेकर आए.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को पावन पर्व शरद पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! शरद पूर्णिमा की शीतल किरणें आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आरोग्य और खुशहाली का संचार करें.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह महान अमृतपर्व आप सभी के जीवन में सकारात्मक एवं दिव्य ऊर्जा का संचार करे. पूर्णिमा का पावन प्रकाश आपके मन, मस्तिष्क और आत्मा को आलोकित करे तथा जीवन में समृद्धि, नई संभावनाओं और सफलताओं का सृजन करे, यही प्रार्थना है.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में चंद्रमा की भांति शीतलता और सकारात्मकता का संचार करे तथा सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली से जीवन आलोकित हो, यही प्रार्थना है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन याद ने एक्स पर पोस्टकिया, “शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सभी पर श्रीहरि विष्णु जी व मां लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहे, जीवन में खुशहाली की वृद्धि हो, यही प्रार्थना है.”

उत्तर प्रदेश के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एख्स पोस्ट में कहा, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं! मां लक्ष्मी की कृपा एवं भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा प्रत्येक परिवार में खुशहाली और आरोग्य का वास हो, यही मंगलकामना है.”

सांसद अरुण गोविल ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को पावन पर्व शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है.”

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं सौभाग्य का संचार हो. शरद पूर्णिमा की पावन चांदनी आपके जीवन को सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और नई आशाओं से आलोकित करे.”

–

ओपी/एएस

Share