वोट चोरी हुई तो तेजस्वी यादव कैसे जीते? विपक्ष का प्रदर्शन नौटंकी: भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी

Patna, 8 अक्टूबर . भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कथित वोट चोरी को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तेजस्वी यादव और विपक्षी गठबंधन पर जनता का भरोसा खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष ईवीएम और चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है. उन्होंने विपक्ष से जनता के बीच जाकर उसका भरोसा जीतने की अपील की.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव और विपक्षी गठबंधन जनता का भरोसा खो चुके हैं और अब सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों का वोट चोरी होने का आरोप लगाया जा रहा है, वे खुद सामने आकर साक्ष्य और प्रमाण क्यों नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में वोट चोरी हुई होती तो तेजस्वी यादव चुनाव कैसे जीतते हैं. तेजस्वी यादव और उनके साथ 25 विधायक चुनाव कैसे जीत गए, यह भी विपक्ष को स्पष्ट करना चाहिए.

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष को सड़कों पर प्रदर्शन करने के बजाय जनता के बीच जाना चाहिए और उसके सुख-दुख में खड़ा होना चाहिए. जनता का भरोसा और विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए विपक्ष को जनता के बीच काम करना होगा. जब जनता किसी को चुनाव में पराजित कर देती है तो वह कभी ईवीएम और कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगता है. उन्होंने राजद और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए जिन लोगों ने खुद गलतियां कीं, वे अब दूसरों को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि डबल इंजन की Government जनता के लिए काम कर रही है और बिहार को समृद्ध बनाने का संकल्प Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिया है. जनता Government को अपना समर्थन और आशीर्वाद दे रही है. विपक्ष को यह समझ में आ गया है कि जनता ने उसे खारिज कर दिया है, इसलिए वह वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव अपनी राजनीति बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

भाजपा नेता ने अपने बयान में राजद के भीतर संभावित टूट का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि पहले जनता का साथ छूटा, फिर कार्यकर्ताओं का साथ छूटा और अब विधायकों का साथ भी छूटने जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहा है, जबकि जिन लोगों के वोट चोरी होने का दावा किया जा रहा है, वे सामने नहीं आ रहे हैं.

मृत्युंजय तिवारी ने Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि Narendra Modi ने Gujarat के Chief Minister के रूप में और देश के Prime Minister के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं. Prime Minister मोदी का संदेश ‘कर्म ही धर्म’ है और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भी जनता का भरोसा और विश्वास जीतने का संकल्प लिया है. यही वजह है कि विपक्षी नेता अपनी राजनीति को लेकर चिंतित हैं.

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विपक्ष जनता के लिए काम करने और उसका भरोसा जीतने के बजाय अपनी राजनीति बचाने की कोशिश कर रहा है. विपक्ष को लगता है कि आने वाले समय में सत्ता में लौटने की उसकी संभावना नहीं है, इसलिए वह सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहा है. संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय विपक्ष को जनता के बीच जाकर विश्वास हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए.

–

पीएसके

Leave a Comment