वोट चोरी के लिए भाजपा खोले विश्वविद्यालय, कार्यकर्ताओं के लिए तीन साल का कोर्स चलाए: अखिलेश यादव

सैफई, 23 अक्टूबर . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Friday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में धांधली और फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को वोट चोरी के लिए एक विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए और अपने कार्यकर्ताओं के लिए कम से कम तीन साल का पाठ्यक्रम चलाना चाहिए.
अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा चुनाव में हार के डर से बौखलाई हुई है और विधानसभा चुनाव में भी बेईमानी करने की कोशिश करेगी, लेकिन जनता एक-एक वोट से उसे हराएगी.
सपा प्रमुख ने आगरा-अलीगढ़ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सैफई में मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में केवल सीमित मतदाता ही वोट डालते हैं. इसके बावजूद भाजपा हार के डर से घबराई हुई है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने फर्जी मतदान और बेईमानी का प्रयास किया. सपा के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के लिए भाजपा ने अपने गुंडों और भ्रष्ट अधिकारियों को आगे कर दिया. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि भाजपा से जुड़े लोगों ने जगह-जगह फर्जी मतदान का प्रयास किया और Samajwadi Party के मतदाताओं को रोकने की कोशिश की.
अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहा और चुनाव आयोग ने शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की. ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग के लोग नींद की गोली खाकर सो गए हैं और सब कुछ देखते हुए भी आंखें मूंदे बैठे हैं.
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी और चुनावी धांधली के जरिए लोकतंत्र को खत्म कर रही है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party वर्ष 2022 से ही मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मुद्दे उठाती रही है.
उनके मुताबिक, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत है. अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों और नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया है.
उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र और प्रदेश में लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा को चुनाव जीतने के लिए कथित गुंडागर्दी और फर्जी मतदान का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है.
अखिलेश यादव ने दावा किया कि Samajwadi Party आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी. भाजपा पर भ्रष्टाचार, महंगाई और अन्याय को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को कमजोर कर रही है, प्राथमिक विद्यालय बंद कर रही है और शराब की दुकानें खुलवा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government में डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं. अस्पतालों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है और एंबुलेंस सेवाएं भी प्रभावित हैं.
अखिलेश ने Police व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में ‘हथेली गरम तो Police नरम’ जैसी स्थिति है. उन्होंने एक्सप्रेसवे की खराब हालत और किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया.
केंद्र Government की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि खाद के लिए आवश्यक रसायनों की आपूर्ति चीन और अन्य देशों से होती है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government की व्यापार नीति देश के हितों के अनुरूप नहीं है, जिसका असर किसानों को खाद की उपलब्धता पर पड़ रहा है.
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं. अब जनता सवाल पूछ रही है तो भाजपा बौखला रही है. उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी.
–
विकेटी/एएसएच


