‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

jaipur, 28 सितंबर . ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने Monday को jaipur में सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया. पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों पर कार्रवाई की मांग की.

प्रदर्शन का नेतृत्व Rajasthan कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया. इसमें पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत, Rajasthan विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और एआईसीसी महासचिव एवं Rajasthan प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर जनसभा से हुई. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र और Rajasthan की Governmentों पर निशाना साधा.

जनसभा के बाद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता Rajasthan के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े. हालांकि, Police ने रास्ते में ही बैरिकेड लगाकर और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर मार्च को रोक दिया.

इसके बाद प्रदर्शनकारियों और Police के बीच टकराव की स्थिति बन गई. हालात बिगड़ने और धक्का-मुक्की होने के बाद Police ने भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

कांग्रेस के इस प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियां थीं. पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों में हेरफेर किया गया है. उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग से जवाबदेही तय करने की मांग की.

पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने भी सभा को संबोधित किया और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए. गहलोत ने दावा किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान करोड़ों नाम हटा दिए गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई प्रमुख नेताओं के घरों पर नोटिस भेजे गए.

गहलोत ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ इस प्रदर्शन को लोकतंत्र से जुड़ी बड़ी लड़ाई बताया.

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को राज्य के घर-घर तक पहुंचाने की अपील की. साथ ही आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.

मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई. बताया गया कि मंच के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए. नेताओं के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद Policeकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा.

कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन और चुनाव अधिकारी के कार्यालय के घेराव की योजना को देखते हुए jaipur कमिश्नरेट Police ने शहीद स्मारक से निर्वाचन कार्यालय तक के रास्ते पर बड़ी संख्या में Policeकर्मियों को तैनात किया था.

Rajasthan आर्म्ड कांस्टेबुलरी के जवानों को भी प्रमुख स्थानों और मुख्य सड़कों पर तैनात किया गया. प्रदर्शनकारियों को निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए थे.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment