विवादित वीडियो मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज

कोलकाता, 29 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विवादित वीडियो क्लिप मामले में एक और शिकायत दर्ज की गई है. कालना Police थाने में दर्ज मामले के बाद अब कोलकाता Police मुख्यालय लालबाजार की साइबर सेल में भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नई शिकायत दर्ज कराई गई है.
शिकायत अखिल India हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने Saturday शाम को दर्ज कराई. यह शिकायत फर्जी शपथ-पत्र (एफिडेविट) से जुड़े वीडियो विवाद को लेकर दर्ज की गई है.
शिकायतकर्ता चंद्रचूड़ गोस्वामी का आरोप है कि वीडियो में हेरफेर कर Police की छवि खराब करने की कोशिश की गई है. उन्होंने इन वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
पश्चिम बंगाल Police ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए First Information Report दर्ज की थी. अभिषेक बनर्जी ने Saturday दोपहर New Delhi में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ वीडियो क्लिप जारी करते हुए आरोप लगाया था कि राज्य के Policeकर्मी रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (डीटीसी) के पक्ष में चुनाव आयोग को सौंपे जाने वाले शपथ-पत्र भर रहे थे.
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट फिलहाल चुनाव आयोग के समक्ष “ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” नाम और “घास-फूल” चुनाव चिह्न पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं.
पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने Saturday शाम 4 बजे New Delhi में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये वीडियो क्लिप सार्वजनिक किए थे. इसके बाद पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने वीडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए.
Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि इन वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार किया गया हो सकता है. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर लोगों को गुमराह करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
इसके बाद Police ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एआई से तैयार वीडियो जारी कर लोगों को गुमराह करने और राज्य Police की छवि खराब करने के आरोप में First Information Report दर्ज की.
यह First Information Report पूर्व बर्धमान जिले के कालना Police थाने में दर्ज की गई है.
New Delhi में अभिषेक बनर्जी द्वारा दिखाए गए वीडियो क्लिप में से एक पर कालना Police थाने का लोगो दिखाई दे रहा था. अभिषेक बनर्जी का दावा था कि इस थाने के Policeकर्मियों ने डीटीसी के समर्थन में शपथ पत्र भरे थे.
–
एएमटी/वीसी


