
हनोई, 27 अगस्त . विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) पबित्रा मार्गेरिटा ने Thursday को वियतनाम के Prime Minister ले मिन्ह हंग से मुलाकात की. एमओएस ने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने और उच्च-स्तरीय वादों को ठोस नतीजों में बदलने के लिए Prime Minister की ओर से मिले सहयोग का धन्यवाद किया.
बैठक के दौरान, मार्गेरिटा ने Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं और वियतनाम के President ‘तो लाम’ की India की सफल यात्रा का जिक्र किया. उस दौरे की वजह से दोनों देशों के संबंध ‘एनहैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ (बेहतर व्यापक रणनीतिक साझेदारी) के स्तर पर पहुंच गए.
मार्गेरिटा ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया, “वियतनाम के Prime Minister ले मिन्ह हंग से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं. जनरल सेक्रेटरी और President ‘तो लाम’ की India की सफल राजकीय यात्रा और संबंधों को ‘एनहैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने की बात की. उच्च-स्तरीय प्रतिबद्धताओं को ठोस नतीजों में कैसे बदला जाए, इस पर मार्गदर्शन के लिए Prime Minister का धन्यवाद किया.”
मई में, New Delhi में President ‘तो लाम’ के साथ बैठक के दौरान, Prime Minister Narendra Modi ने घोषणा की थी कि India और वियतनाम के बीच संबंधों को ‘एनहैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ा दिया गया है.
New Delhi के हैदराबाद हाउस में बातचीत के बाद वियतनामी President के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने वियतनाम को India की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन महासागर’ का एक “मुख्य स्तंभ” बताया था.
President ‘तो लाम’ ने भी India की प्रगति की सराहना की और इसे “दुनिया में विकास और इनोवेशन का केंद्र” बताया था, साथ ही कहा था कि India और वियतनाम अपने द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं.
India और वियतनाम के बीच ‘एनहैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को और आगे बढ़ाने के लिए मार्गेरिटा Tuesday को हनोई पहुंचे.
Wednesday को, मार्गेरिटा ने हनोई में ‘इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम’ (आईटीईसी) और ‘इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस’ (आईसीसीआर) के पूर्व छात्रों से बातचीत की.
राज्य मंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “यह देखकर खुशी हुई कि India की विकास साझेदारी और क्षमता-निर्माण पहल, बड़ी संख्या में वियतनामी अधिकारियों और विद्वानों की भागीदारी के माध्यम से जमीनी स्तर पर ठोस बदलाव ला रही हैं. हमें और अधिक वियतनामी छात्रों का शिक्षा प्राप्ति के लिए India आने का इंतजार रहेगा.”
उन्होंने वियतनाम के टेक्सटाइल उद्योग के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और टेक्सटाइल और कपड़ों की वैल्यू चेन में सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की.
मार्गेरिटा ने हनोई में वियतनाम के संस्थापक और पूर्व President हो ची मिन्ह के समाधि स्थल पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि भी दी.
मार्गेरिटा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हनोई में President हो ची मिन्ह की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके स्थायी योगदान और भारत-वियतनाम के बीच उन गहरे सभ्यतागत संबंधों को नमन किया, जिन्हें उनके नेतृत्व ने और मजबूत बनाया.”
–
केआर/