विज्ञान और नवाचार में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं भारत और स्विट्जरलैंड: राजदूत माया

नई द‍िल्‍ली, 6 अक्टूबर . India में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी ने Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ स्विस परिसंघ के President गाइ परमेलिन की मुलाकात को अहम बताया. उन्‍होंने कहा क‍ि India और स्विट्जरलैंड की साझेदारी में एक खास बात है कि हम विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं.

राजदूत माया ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ”स्विट्जरलैंड और India की साझेदारी की जो बातें मुझे सबसे ज्यादा अहम लगती हैं, उनमें से एक है विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र में एक-दूसरे से सीखने का मौका.

स्विस President पारमेलिन की Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात इस मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के साथ भविष्य में सहयोग की नई संभावनाओं पर बात करने का अच्छा मौका थी. India ने 2026 एआई समिट की मेजबानी की थी. 2027 में जिनेवा इसकी मेजबानी करेगा.”

स्विट्जरलैंड के President गाइ पारमेलिन Tuesday को ग्रेटर नोएडा के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेंगे. स्विस President के प्रस्तावित दौरे को लेकर Police और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है. वह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं. उनके दौरे को देखते हुए एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया है.

इस दौरान वह एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. खास तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से President के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं. स्विस President के दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए ग्रेटर नोएडा आने की संभावना को देखते हुए Police ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूरे एनसीआर के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है. ऐसे में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का एयरपोर्ट का दौरा इसके अंतरराष्ट्रीय महत्व को भी रेखांकित करता है. दौरे के दौरान स्विस President को एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं के साथ-साथ कार्गो संचालन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. एयरपोर्ट को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए तैयार किया जा रहा है.

–

एवाई/पीएम

Leave a Comment