वाशिम : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घर पर गुलाल गिरने के बाद विवाद, आरोपियों की तलाश जारी

वाशिम, 22 अक्टूबर . Maharashtra के वाशिम जिले के मालेगांव शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद हो गया. शहर के टीपू सुल्तान चौक परिसर में जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है. मौके पर दंगा नियंत्रण Police (आरसीपी), Maharashtra राज्य रिजर्व Police बल (एसआरपीएफ) फोर्स तैनात किया गया है.
Police के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह करीब चार बजे दुर्गा विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हवा में उड़ाया गया गुलाल एक घर पर जा गिरा. इसको लेकर दुर्गा मंडल के सदस्यों और कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पथराव की घटना हुई. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए लोगों ने कुछ दोपहिया वाहनों समेत अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की कोशिश की.
घटना से नाराज बड़ी संख्या में लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर Police थाने पहुंच गए. Police अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. Police के कड़े बंदोबस्त के बीच सुबह करीब चार बजे दुर्गा विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. फिलहाल शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में भारी बंदोबस्त किया है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त Police बल तैनात किया गया है. फिलहाल मालेगांव शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और Police स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.
उप-विभागीय Police अधिकारी रामकृष्ण पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हवा में उछाला गया गुलाल एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के घर पर जा गिरा. इसके बाद, दो-तीन लोग सामने आए और इस पर आपत्ति जताई, जिससे दुर्गा मंडल के सदस्यों और उस समुदाय के लोगों के बीच बहस हो गई. Police ने बीच-बचाव किया और इसी दौरान पास की एक गली से कुछ पत्थर फेंके गए, जिसके बाद Police ने स्थिति को काबू में करते हुए दोनों पक्षों को समझाया. घरों को नुकसान नहीं पहुंच पाया. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए.”
उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दंगा नियंत्रण Police (आरसीपी) और Maharashtra राज्य रिजर्व Police बल (एसआरपीएफ) फोर्स को तैनात किया गया है. Police की प्राथमिकता इलाके में शांति बनाए रखना और किसी भी तरह के विवाद को बढ़ने से रोकना है.
–
एसएके/एबीएम


