बिहार के भागलपुर में दंपती की गोली मारकर हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

भागलपुर, 22 अक्टूबर . बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया Police जिला अंतर्गत इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में Thursday की अहले सुबह अपराधियों ने एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची Police को शव उठाने से रोक दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की.
मिली जानकारी के अनुसार, रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी इस्माईलपुर हटिया में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे. Thursday सुबह करीब तीन-चार बजे दोनों अपनी दुकान में सो रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने हमला कर दिया. हमले में रंजन की मौके पर ही मौत हो गई.
पति को गोली लगने के बाद किरण देवी जान बचाने के लिए भागने लगीं, लेकिन अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल किरण देवी ने भी दम तोड़ दिया. दोनों की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने Police-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को उठाने से रोक दिया. इसके बाद समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.
Police ने बताया कि परिजनों की निशानदेही पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर इस्माईलपुर और गोपालपुर थाने की Police के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. Police डॉग स्क्वॉड और तकनीकी अनुसंधान की भी मदद ली जा रही है, ताकि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके.
इस्माईलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. Police आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
Police के मुताबिक, संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. जांच के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा. Police मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
–
एमएनपी/एसके


