वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन संग फिर दिखी ‘कार डिप्लोमेसी’

बिश्केक, 31 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi किर्गिस्तान की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत Monday को ‘छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के लिए बिश्केक एरिना में पहुंचे. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को एक मंच पर लाती है, जहां वे पारंपरिक खेलों, संस्कृति और घुमंतू सभ्यताओं की विरासत का उत्सव मनाते हैं.

खास बात यह रही कि Prime Minister Narendra Modi और रूस के President व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. उद्घाटन समारोह Monday को स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे बिश्केक एरिना में शुरू हुआ. खेलों के मुख्य कार्यक्रम चोलपोन-अता, किर्चिन और इस्सिक-कुल क्षेत्र के आसपास की अन्य जगहों पर आयोजित किए जाएंगे.

छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 में 110 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं. India 87 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हिस्सा ले रहा है, जिसमें 73 एथलीट, 10 सांस्कृतिक प्रतिनिधि और वैज्ञानिक कार्यक्रम में चार प्रतिभागी शामिल हैं. उद्घाटन समारोह में Prime Minister मोदी की मौजूदगी किर्गिस्तान के साथ India के जुड़ाव और वर्ल्ड नोमैड गेम्स से जुड़े व्यापक सांस्कृतिक और लोगों के बीच के संबंधों को उजागर करती है.

2026 के संस्करण में 43 खेल शामिल हैं, जिनमें पारंपरिक कुश्ती के रूप जैसे गोलेश, कुराश और मंगोल बोख के साथ-साथ कोक बोरू, केकपार, घुड़सवारी के कार्यक्रम, तोगुज कारगूल, मंगला, ओवारे, चुको, ओर्डो, रस्साकशी और स्ट्रॉन्गमैन प्रतियोगिताएं शामिल हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘इको ऑफ नोमैड्स’, नोमैड फेस्ट, ‘हेरिटेज ऑफ नोमैड्स’, आर्ट लैब और एथनो-बाजार जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. इन खेलों में खानाबदोश विरासत, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक संवाद पर केंद्रित एक विशेष वैज्ञानिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है.

वर्ल्ड नोमैड गेम्स की परिकल्पना वर्ष 2012 में हुई थी, जब किर्गिस्तान, अजरबैजान, कजाखस्तान और तुर्किये ने तुर्किक देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में बिश्केक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे.

इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण 2014 में किर्गिस्तान में आयोजित किया गया, जिसके बाद 2016 और 2018 में भी इसका आयोजन किर्गिस्तान में हुआ. चौथा संस्करण 2022 में तुर्किये और पांचवां संस्करण 2024 में कजाखस्तान में आयोजित किया गया. अब छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स का आयोजन किर्गिस्तान में किया जा रहा है.

आरएसजी/एबीएम

Leave a Comment