
Mumbai , 18 सितंबर . गीतकार, स्क्रीनराइटर और कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने युवा धर्म संसद के दौरान Prime Minister Narendra Modi के जीवन पर आधारित लाइव म्यूजिकल शो ‘मेरा देश पहले: Narendra Modi की अनकही कहानी’ और देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर अपनी बात रखी.
उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि आज उन्हें इस बात का भरोसा हुआ है कि देश के युवाओं में अगर धर्म और भारतीय संस्कृति को लेकर इसी तरह की आस्था और समझ बनी रही तो हजारों साल बाद भी India की संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता.
Prime Minister Narendra Modi के जीवन पर आधारित इस लाइव म्यूजिकल शो को लेकर मनोज मुंतशिर ने कहा, ”Prime Minister के जीवन के कई पहलुओं में से मुझे सबसे ज्यादा ‘सेवा’ ने प्रभावित किया है. पीएम मोदी लोगों को लगातार मोटिवेट करते हैं और नि:स्वार्थ भावना से सेवा करने की बात को अपने जीवन में उतारते हैं. अगर Prime Minister Narendra Modi की जिंदगी को सिर्फ एक शब्द में समेटना हो तो वह शब्द ‘सेवा’ होगा. ‘सेवा परमो देवः’ की भावना उनके लिए सिर्फ एक विचार नहीं बल्कि जीवन में अपनाने वाली चीज है.”
वंदे मातरम् को केवल दो छंदों तक सीमित करने के विवाद पर उन्होंने कहा, ”प्रतिपक्ष के नेता को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए. ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाया जाएगा और पूरा गाना पड़ेगा.”
इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ”नसों में सूर्यवंशी स्वाभिमान था और है, सनातन से ही भगवा आसमान था और है, शिवाजी और नानक को पिता कहते हैं हम अपना, हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है.’
बता दें कि मनोज मुंतशिर का नाम Bollywood में सिर्फ देशभक्ति या धार्मिक भावनाओं से जुड़े गीतों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने रोमांस, इमोशन और रिश्तों पर भी कई लोकप्रिय गाने लिखे हैं, जिनमें ‘गलियां’, ‘तेरे संग यारा’, ‘कौन तुझे’, ‘मैं फिर भी तुमको चाहूंगा’, ‘दिल मेरी ना सुने’, ‘कैसे हुआ’, ‘तेरी मिट्टी’ और ‘मेरे रश्के कमर’ जैसे गाने शामिल हैं.
–
पीके/डीकेपी