वंदे भारत से लेकर हाईवे-एयरपोर्ट तक, मुकेश ऋषि ने गिनाए पीएम मोदी के विकास कार्य

Mumbai , 5 सितंबर . Actor मुकेश ऋषि अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखते हैं. उन्होंने हाल ही में के साथ बातचीत में Prime Minister Narendra Modi की जमकर सराहना की. Actor का कहना है कि जिस तरह से Prime Minister Narendra Modi देश की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं, India को बेहतर रिजल्ट मिलेंगे.

दरअसल, ने Actor से सवाल किया था, “Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन आ रहा है, आप क्या कहना चाहेंगे.”

Actor ने कहा, “पीएम मोदी आपका जन्मदिन नजदीक आ रहा है, जिसके लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हम आपको तोहफे में क्या ही देंगे आप ही हमें बहुत कुछ देते रहते हैं. आपने हमें कई सारी सुविधाएं दी, जिससे देश की तरक्की हो रही है. आपने हमेंनई वंदे भारत, अस्पताल और कई सारे हाईवेज और एयरपोर्ट दिए हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “कितनी सारी योजनाएं दी हैं, जो सभी व्यक्तियों के लिए उपयोगी हैं और उसका भरपूर इस्तेमाल भी हो रहा है. इन सभी के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद. हम तो यही कहेंगे कि आप हमेशा तंदुरुस्त रहें और हमारी कोशिश रहेगी कि हम भी आपका साथ देते रहें. देश भी आपके साथ रहे ताकि आने वाले समय में देश और भी ज्यादा तरक्की करे.”

Actor ने अपनी बात खत्म करते हुए पीएम मोदी के लंबी स्वास्थ की कामना की. उन्होंने कहा, “जिस तरह मोदी जी सोचते हैं, जैसी उनकी योजनाएं होती हैं, मैं तो बस यही कहूंगा कि जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मोदी जी. आप और भी स्वस्थ्य रहें.”

Actor मुकेश ऋषि की बात करें, तो वह हाल ही में वेब सीरीज ‘सलाहकार’ में नजर आए थे. यह एक रियलिस्टिक मिशन थ्रिलर सीरीज है. यह सीरीज India और Pakistan के बीच न्यूक्लियर जासूसी पर आधारित है.

कहानी दो समय-सीमाओं (1970/80 के दशक और वर्तमान) में चलती है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय जासूस (अधीर) Pakistan के गुप्त परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए अंडरकवर एजेंट बनता है.

एनएस/वीसी

Leave a Comment