लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

New Delhi, 15 सितंबर . अतंरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव, Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा समेत अन्य नेताओं ने देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी है.

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकतंत्र हमारी शक्ति, पहचान और हमारे अधिकारों का आधार है. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आइए, इस अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! विविधता में एकता, जनभागीदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति हमारी अटूट आस्था ही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है. आइए, इस अवसर पर हम संविधान की भावना को सशक्त बनाने, नागरिक अधिकारों का सम्मान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध करने का संकल्प लें.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र India की सबसे बड़ी शक्ति उसके 140 करोड़ देशवासी हैं. हमारे लिए लोकतंत्र जन-जन की भागीदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का संस्कार है. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई. जनविश्वास और जनभागीदारी की यह शक्ति और सशक्त हो तथा हम सब मिलकर विकसित India के संकल्प को सिद्ध करें.”

दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहित है. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “वैश्विक एवं क्षेत्रीय स्तर पर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले India के समस्त नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनभागीदारी, समानता, स्वतंत्रता, अधिकार और कर्तव्य के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है. आइए, हम सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए एक सशक्त, समावेशी एवं विकसित India के निर्माण में अपना योगदान दें.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “आप सभी को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! लोकतंत्र जनभागीदारी, समानता, स्वतंत्रता और अधिकारों में विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति है. हमारा लोकतंत्र नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से निरंतर मजबूत होता है. आइए, लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और कर्तव्यों के प्रति सजग नागरिक भावना को मजबूत करने का संकल्प लें तथा सशक्त लोकतंत्र के माध्यम से विकसित India के निर्माण में सहभागी बनें.”

ओपी/एएस

Leave a Comment