लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हर भारतीय की जिम्मेदारी, यह प्रक्रिया अब नहीं रुकेगी: राहुल गांधी

New Delhi, 8 अक्टूबर . कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि India के संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है. उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र को बचाने और जनता को न्याय दिलाने की एक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो अब रुकने वाली नहीं है.

राहुल गांधी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “India के संविधान, लोकतंत्र और उसकी आवाज की रक्षा हर भारतीय की जिम्मेदारी है और ये प्रोसेस शुरू हो चुका है. हिंदुस्तान की जनता को न्याय दिलाने और लोकतंत्र में भरोसा वापस लाने का प्रोसेस, अब ये रुकने वाला नहीं है.”

वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 से 15 वर्षों में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को कमजोर किया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और चुनाव आयोग के कुछ लोगों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है.

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से चुनावों में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाती रही है. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक, Maharashtra, Haryana और Madhya Pradesh सहित कई राज्यों से जुड़े तथ्यों और सबूतों को सामने लाने के बाद लोगों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेना शुरू किया.

उन्होंने कहा कि मौजूदा विरोध प्रदर्शन कुछ दिनों का आंदोलन नहीं, बल्कि एक लंबी प्रक्रिया की शुरुआत है. उनके अनुसार, पहले Political कार्रवाई होगी, फिर Government बदलेगी और उसके बाद जांच के जरिए यह तय किया जाएगा कि देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए कौन जिम्मेदार है.

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष की आवाज इसलिए उठ रही है क्योंकि वह चाहता है कि देश का लोकतंत्र मजबूत बना रहे और जनता के वोट की ताकत को कोई कमजोर न कर सके. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल विपक्ष की नहीं, बल्कि हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है.

राहुल गांधी ने अपने बयान में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विपक्ष के प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

उनके अनुसार, पहले दिन करीब 300 सांसद चुनाव आयोग पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की कोशिश के दौरान भी विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

उन्होंने दावा किया कि अब यह आंदोलन व्यापक रूप ले चुका है और इसे रोका नहीं जा सकता. राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग आगे भी जारी रहेगी.

राहुल गांधी के इस बयान के साथ चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और चुनावी प्रक्रिया को लेकर केंद्र Government तथा विपक्ष के बीच Political टकराव और तेज हो गया है.

यह वीडियो उस वक्त रिकॉर्ड किया गया था, जब वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम विपक्ष के नेताओं के साथ बस में सवार होकर राजघाट जा रहे थे.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment