Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से भारत यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा

लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस 25 अक्टूबर से India यात्रा पर, एक साल में दूसरा दौरा

New Delhi, 24 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के निमंत्रण पर, लिकटेंस्टीन रियासत के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, हेरेडिटरी प्रिंस (वंशानुगत राजकुमार) एलोइस 25 से 28 अक्टूबर 2026 तक India की राजकीय यात्रा पर आएंगे. उनके साथ उनकी पत्नी, हेरेडिटरी प्रिंसेस सोफी, एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी होगा.

India के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी. इसमें बताया गया कि यह 2026 में प्रिंस एलोइस दूसरी बार India आ रहे हैं. इससे पहले, वे फरवरी 2026 में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने के लिए New Delhi आए थे. हालांकि 2010 और 2018 में भी वो India का दौरा कर चुके हैं.

Prime Minister मोदी और प्रिंस एलोइस के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी. इसमें व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी. साथ ही, दोनों पीपुल-टू-पीपुल एक्सचेंज और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे.

President द्रौपदी मुर्मू ने राजकुमार के सम्मान में एक आधिकारिक भोज का आयोजन किया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी प्रिंस से मुलाकात करेंगे.

एमईए ने उम्मीद जताई है कि इस यात्रा से India और लिकटेंस्टीन के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूती मिलेगी. खासकर 2025 में ‘भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागेदारी समझौते (टेपा यानी टीईपीए)’ के लागू होने के बाद से रिश्ते और प्रगाढ़ हुए हैं. India और लिकटेंस्टाइन के संबंधों में आर्थिक सहयोग का महत्व लगातार बढ़ा है. यह समझौता 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ था और इसके जरिए व्यापार, निवेश तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने की उम्मीद है.

बता दें, पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस की फरवरी 2026 में New Delhi में India एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मुलाकात हुई थी. दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मैत्रीपूर्ण बताते हुए उच्च मूल्य वाले विनिर्माण, उन्नत तकनीक और नवाचार आधारित क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने पर सहमति जताई थी.

India और लिकटेंस्टाइन ने टीईपीए के जरिए अगले 15 वर्षों में India में 100 अरब डॉलर के निवेश को प्रोत्साहित करने की संभावना का भी स्वागत किया था. दोनों पक्षों को उम्मीद है कि समझौते से आर्थिक संपर्क मजबूत होगा और कारोबार के नए अवसर खुलेंगे.

एमईए ने उम्मीद जताई है कि यह यात्रा India और लिकटेंस्टीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने तथा आपसी हित के नए क्षेत्रों में साझेदारी बनाने का अवसर प्रदान करेगी.

लिकटेंस्टाइन मध्य यूरोप का एक छोटा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था विशेषीकृत विनिर्माण, इंजीनियरिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए जानी जाती है. India के लिए उसके साथ सहयोग उन्नत औद्योगिक तकनीक, निवेश और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में उपयोगी हो सकता है.

–

केआर/

Share