
Mumbai , 26 सितंबर . फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से Actor विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें उनका दमदार और इंटेंस अंदाज देखने को मिल रहा है.
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें विक्की कौशल का लुक इंटेंस, रेट्रो और स्वैग से भरपूर नजर आ रहा है. पोस्टर में विक्की गहरी नजरों से कैमरे को देख रहे हैं. उनके माथे और गाल के पास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं. उनकी आंखें गुस्से और पूरी इंटेंसिटी के साथ सीधे कैमरे की तरफ देख रही हैं.
पोस्टर के साथ लिखा गया, “नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को.”
Actor विक्की कौशल के लुक को फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. Actor ऋतिक रोशन ने लिखा, “क्या बात है.” विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने लिखा, “तुम पर नाज है, पुत्तर. रब दी मेहर बनी रहे, जोर दी झप्पी.”
सनी कौशल ने लिखा, “अरे भाई, भाई.” इसी के साथ ही Actress सोनम कपूर समेत कई कलाकारों ने पोस्ट में कमेंट कर प्रतिक्रिया दी.
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट जनवरी 2027 में रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है. हालांकि, फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी लेकिन कुछ वजह से इसे टाल दिया गया था और मार्च 2026 में रिलीज करने की बात कही गई थी. अब मेकर्स ने 21 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कंफर्म किया है.
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘लव एंड वॉर’ को जंग की पृष्ठभूमि पर बनी एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. ‘लव एंड वॉर’ दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.
–
एनएस/एबीएम