
New Delhi, 28 सितंबर . पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि social media पर हर दो मिनट में वीडियो बनाने वाले नेता इस घटना पर मौन क्यों हैं. भंडारी ने आरोप लगाया कि पूरी साजिश के तहत यहां छात्रों पर Police द्वारा लाठीचार्ज कराया गया.
New Delhi में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदीप भंडारी ने कहा कि मैं सभी के बीच एक ऐसे मुद्दे पर बात करने आया हूं, जो सीधे तौर पर हमारे देश के युवाओं से जुड़ा है. यह विपक्ष द्वारा पूरे देश में रची जा रही एक बड़ी साजिश को दिखाता है. हम सभी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की घटना देखी है, जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी की Government के तहत Police ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया. छात्राओं के कॉलर पकड़े गए.
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब Police ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में युवाओं पर लाठीचार्ज किया. इस घटनाक्रम पर ध्यान देने से पता चलता है कि बाहर से आम आदमी पार्टी के गुंडों ने विश्वविद्यालय में घुसने का प्रयास किया. पार्टी ने अपने लोगों को भेजकर छात्रों के प्रदर्शन को हाईजैक करने का प्रयास किया.
भाजपा नेता ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की Government की Police ने उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय छात्राओं पर लाठीचार्ज किया. इससे यह साफ हो जाता है कि जैसा कि हम कहते आ रहे हैं कांग्रेस पार्टी और देशभर का विपक्ष अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है. पंजाब में जो हुआ, वह आम आदमी पार्टी के निर्देशों पर काम करने वाली एक छोटी-सी ‘टूलकिट’ का हिस्सा था, जिसमें युवाओं और महिला छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया.
उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह स्वाभाविक नहीं था. यह एक सोची-समझी ‘टूलकिट’ रणनीति का हिस्सा था, जिसके तहत आम आदमी पार्टी ने कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं और महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के लिए Police बल का इस्तेमाल किया.
भंडारी ने कांग्रेस शासित राज्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में जहां कांग्रेस पार्टी की Government थी, वहां युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया. कर्नाटक में भी हमने देखा कि जो लोग न्याय की मांग कर रहे थे, उन पर लाठीचार्ज किया गया.
उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “यूनिवर्सिटी में जो हुआ है, वह अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की एक साजिश है और उन्होंने राहुल गांधी से प्रेरणा ली है.”
केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए भंडारी ने कहा कि क्या छात्रों पर लाठीचार्ज करना केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की छात्रों के प्रति नफरत नहीं दिखाता? बाहर से आम आदमी पार्टी के लोग भेजे गए, क्या यह किसी षड्यंत्र का हिस्सा नहीं है?
–
डीकेएम/वीसी