लखनऊ में पुलिस या सैन्यकर्मी की टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर पहुंचे तीन गिरफ्तार

Lucknow, 30 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने Lucknow में किसी Policeकर्मी या सैन्यकर्मी की टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम करते हुए प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को Police निगरानी में लिया गया है. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी Pakistanी हैंडलर राणा भाई के निर्देश पर Lucknow पहुंचे थे. उन्हें किसी Police या सेना के जवान की हत्या कर उसका वीडियो हैंडलर को भेजने का टास्क दिया गया था.
एटीएस ने आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल और 20 विदेशी कारतूस बरामद किए हैं. एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार, एटीएस को इनपुट मिल रहे थे कि प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्य पंजाब के युवकों के माध्यम से India में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और सेना-Police से जुड़े प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर जांच में गगनदीप सिंह और उसके साथियों के Pakistanी हैंडलर राणा भाई के संपर्क में होने की जानकारी मिली.
इसके बाद एटीएस ने कार्रवाई करते हुए 30 अक्टूबर को चारों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गगनदीप सिंह (26), रजत कुमार (19) और गुरदासपुर निवासी क्रिश (21) के रूप में हुई है. इनके साथ एक बाल अपचारी को भी Police निगरानी में लिया गया है. एटीएस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि Pakistanी हैंडलर राणा भाई ने उन्हें Lucknow में किसी Policeकर्मी या सेना के जवान की हत्या करने का टास्क दिया था. इसके साथ ही वारदात का वीडियो बनाकर उसे भेजने के निर्देश दिए गए थे.
आरोपियों के मुताबिक, इस काम को अंजाम देने के बाद उन्हें तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था. आरोपियों ने बताया कि वे 27 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली होते हुए 29 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे Lucknow पहुंचे थे. वे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए राणा भाई के संपर्क में थे. हैंडलर ने उन्हें Lucknow पहुंचने के लिए 2,585 रुपये भेजे थे. यहां पहुंचने के बाद उसके निर्देश पर उन्होंने Lucknow रेलवे स्टेशन का वीडियो बनाकर उसे भेजा था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि राणा भाई ने Pakistan से हथियार और कारतूस भेजने की बात कही थी.
Lucknow पहुंचने पर एक स्थानीय व्यक्ति के जरिए आरोपियों को पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराए गए. हैंडलर ने उनके खर्च के लिए दो दिनों में 2,500-2,500 रुपए भी भेजे थे. आरोपियों को वारदात के बाद Police से बचने के लिए नेपाल भागने और वहां मौज-मस्ती करने का लालच भी दिया गया था. एटीएस की प्राथमिक जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से वर्चुअल नंबर के जरिए संचालित व्हाट्सएप अकाउंट और विदेशी नंबरों के साथ बातचीत के साक्ष्य मिले हैं.
मोबाइल की जांच में संदिग्ध चैट, वीडियो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. आरोप है कि इन स्थानों की लोकेशन Pakistanी हैंडलर को भेजी गई थी. इस मामले में थाना एटीएस, Lucknow में मुकदमा संख्या 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 152 और 61(2), आयुध अधिनियम की धारा 3/25 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 18 और 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एटीएस अब इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है. आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए Police कस्टडी रिमांड लेने की कार्रवाई भी की जाएगी.
–
विकेटी/डीकेपी


