Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

लकी अली ने दिग्गज जॉनी वॉकर को 100वीं जयंती पर याद किया, पिता महमूद के साथ साझा की तस्वीर

लकी अली ने दिग्गज जॉनी वॉकर को 100वीं जयंती पर याद किया, पिता महमूद के साथ साझा की तस्वीर

Mumbai , 11 नवंबर . गायक लकी अली ने Wednesday को अपने दिवंगत चाचा और दिग्गज Actor-हास्य कलाकार जॉनी वॉकर को उनकी 100वीं जयंती पर याद किया.

गायक ने अपने social media अकाउंट पर इस दिग्गज कलाकार की एक पुरानी और दुर्लभ तस्वीर शेयर की, जिसमें वे उनके पिता व Actor महमूद के साथ नजर आ रहे हैं. लकी ने एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें जॉनी वॉकर और महमूद एक सहज पल में दिखाई दे रहे हैं.

इस तस्वीर के साथ लकी अली ने जॉनी वॉकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक छोटा सा संदेश लिखा कि हमारे बड़े बुजुर्ग चले गए और हम उनके पीछे चलते हैं.

वहीं, Bollywood स्टार जैकी श्रॉफ ने भी महान Actor-हास्य कलाकार जॉनी वॉकर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की.

बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी के रूप में जन्मे जॉनी वॉकर ने Mumbai में ‘बेस्ट’ बस कंडक्टर के तौर पर काम करने के बाद सिनेमा की दुनिया में अपना सफर शुरू किया. कहा जाता है कि Actor बलराज साहनी ने उनके कॉमेडी टैलेंट को पहचाना और उन्हें गुरु दत्त से मिलवाया. गुरु दत्त ने उन्हें 1951 की फिल्म ‘बाजी’ में कास्ट किया और उन्हें ‘जॉनी वॉकर’ नाम दिया.

वे हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर हास्य कलाकारों में से एक बन गए. उन्हें उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और ‘आर-पार’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’, ‘सीआईडी’, ‘प्यासा’, ‘मधुमती’ और ‘नया दौर’ जैसी फिल्मों में निभाए गए यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है.

जॉनी वॉकर और महमूद के बीच पेशेवर संबंध भी थे, ये दोनों हास्य कलाकार कई फिल्मों में एक साथ नजर आए. 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति-पत्नी’ में वे साथ दिखे थे, जिसमें महमूद ने ‘पशुपति पचीसिया’ और जॉनी वॉकर ने ‘पदमपथ’ का किरदार निभाया था.

इसके अलावा, वे 1961 की कॉमेडी फिल्म ‘छोटे नवाब’ में भी साथ नजर आए थे. इस फिल्म में महमूद मुख्य भूमिका में थे जबकि जॉनी वॉकर ने ‘कैप्टन’ का किरदार निभाया था. जॉनी वॉकर का निधन 29 जुलाई 2003 को हुआ था.

–

डीकेएम/पीएम

Share