Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,अपराध,राष्ट्रीय

कर्नाटक: मदरसे के शिक्षक पर कक्षा 3 के छात्र को पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कर्नाटक: मदरसे के शिक्षक पर कक्षा 3 के छात्र को पीटने का आरोप, First Information Report  दर्ज

रायचूर, 11 नवंबर . रायचूर जिले के सिरवारा तालुक के कविटाला कस्बे में एक मदरसे के शिक्षक पर आरोप है कि उसने तीसरी कक्षा के एक छात्र का मुंह बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की. आरोप है कि छात्र ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहा था. पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर, कविटाला Police ने Wednesday को आरोपी और पांच अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है.

यह घटना दारुल हुफ्फाज मदरसे की है, जहां अब्बास नाम के एक शिक्षक पर आरोप है कि उसने एक छोटे बच्चे के साथ मारपीट की. इस भयानक घटना में छात्र की आंख, पेट और कंधे पर चोटें आई हैं.

शिकायत के अनुसार, बच्चे के माता-पिता ने उसे लगभग दो साल पहले पढ़ाई के लिए इस मदरसे में भर्ती कराया था. 8 नवंबर को जब उसके पिता उससे मिलने आए, तो उन्होंने देखा कि बच्चा काफी तकलीफ में था और परेशान लग रहा था. जब उन्होंने उसकी हालत के बारे में पूछा, तो बच्चे ने अपने पिता को बताया कि शिक्षक उसके साथ मारपीट करते रहे हैं.

बच्चे ने अपने पिता को बताया कि शिक्षक अब्बास ने उसका मुंह बंद कर दिया था और उसे पीटा था. बताया जा रहा है कि यह सजा उसे इसलिए दी गई क्योंकि वह ठीक से पढ़ाई नहीं कर रहा था. इस मारपीट के कारण उसकी आंख, पेट और कंधे पर चोटें आई.

पिता ने शिक्षक से इस घटना के बारे में पूछा, लेकिन अब्बास ने कोई संतोषजनक जवाब देने के बजाय लापरवाही भरा रवैया अपनाया.

इस घटना से नाराज और अपने बेटे की हालत को लेकर चिंतित पिता ने कवितला Police स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

शिकायत के आधार पर, कवितला Police ने आरोपी शिक्षक अब्बास, हेडमास्टर और चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में First Information Report दर्ज कर ली है. Police ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

इस बीच, घायल बच्चे को लिंगसुगुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस घटना ने शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और उनकी देखभाल व शिक्षा की जिम्मेदारी संभालने वालों द्वारा शारीरिक दंड दिए जाने के आरोपों पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. Police की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

–

डीकेएम/एएस

Share