रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, भेजा खास संदेश

New Delhi, 17 सितंबर . रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने India के Prime Minister Narendra Modi को खास संदेश के साथ जन्मदिन की बधाई दी है. इसमें उन्होंने भारत-रूस की साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिले सम्मान के लिए आभार जताया.

क्रेमलिन ने संदेश का कुछ हिस्सा साझा किया है. पीएम को सम्मानित शख्स बताते हुए लिखा, “आप (पीएम मोदी) अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं. India और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है.”

Prime Minister 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. रूसी President पुतिन ने हाल ही में दिल्ली में हुई ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर) के लिए India का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने Narendra Modi के साथ बैठक की थी. इसका जिक्र भी संदेश में है. India में मिली मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा,” पिछले सप्ताह New Delhi की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं.”

इसके साथ ही द्विपक्षीय वार्ता को ठोस और सार्थक करार देते हुए आगे कहा, “हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, स्पष्ट और सार्थक रही. हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई, और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण Political समझ और दूरदर्शिता को प्रदर्शित किया. हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लाभ के लिए महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे.”

Narendra Modi India के सबसे ज्यादा समय तक लगातार सत्ता में रहने वाले Prime Minister हैं. यह पीएम के तौर पर उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है. इससे पहले वह करीब 13 साल तक Gujarat के Chief Minister रहे. 2001 में Gujarat के सीएम बने थे और 2014 में पीएम बनने तक Gujarat के Chief Minister रहे.

केआर/

Leave a Comment