Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान करते हैं तो किसी महिला को बनाएं कांग्रेस अध्यक्ष : दिलीप घोष

राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान करते हैं तो किसी महिला को बनाएं कांग्रेस अध्यक्ष : दिलीप घोष

न्यूटाउन, 23 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती दी कि यदि वे वास्तव में महिलाओं का सम्मान करते हैं, तो कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी महिला को बनाकर दिखाएं. उन्होंने कहा कि केवल बयान देने से महिलाओं के प्रति सम्मान साबित नहीं होता बल्कि इसे अपने फैसलों और कामों से दिखाना चाहिए.

Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि अगर वे महिलाओं का इतना ही सम्मान और आदर करते हैं, तो उन्हें खोखली बातें करने के बजाय किसी महिला कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर दिखाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे इस तरह के बयान देते रहते हैं. अगर उन्हें लगता है कि वे महिलाओं के सम्मान को लेकर सही हैं, तो पहले अपनी पार्टी में किसी महिला को अध्यक्ष बनाकर दिखाएं. इसके बाद उन्हें इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए.

भाजपा के ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि इससे पहले कुंभ मेले के दौरान साधु-संतों ने ‘मोदी लाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया था. इसके बाद जनता ने उन्हें सत्ता में पहुंचाया.

उन्होंने कहा कि अब ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ का नारा इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि वहां राधा-कृष्ण को कैद कर रखा गया है. उनकी लीला भूमि को मुक्त कराया जाना चाहिए, ताकि वहां भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनाया जा सके. उन्होंने इसे भक्तों की इच्छा बताते हुए कहा कि अंतिम फैसला जनता को करना है.

नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह की India यात्रा पर दिलीप घोष ने कहा कि India और नेपाल के बीच हजारों साल पुराने संबंध हैं. दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है. Political कारणों या बाहरी ताकतों की वजह से कभी-कभी कड़वाहट आ सकती है लेकिन दोनों देशों की संस्कृति, धर्म, परंपराएं और दोस्ती एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक संबंधों को कभी नहीं भूलना चाहिए.

बता दें कि नेपाल के Prime Minister बालेंद्र शाह 22 और 23 नवंबर को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर India आए हैं. Prime Minister बनने के बाद यह उनकी पहली India यात्रा है, जिसमें Monday को उनकी Prime Minister Narendra Modi और President द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात होनी है.

–

एसएके/पीएम

Share