राहुल गांधी पर भाजपा का आरोप, ‘भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट कर रहे एलओपी, अराजकता फैलाने के लिए एंटी-भारत समिट’

New Delhi, 16 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाए हैं कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी India विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं. भाजपा ने Saturday को हैदराबाद में आयोजित ‘India समिट’ को ‘एंटी-India समिट’ करार दिया और कहा कि यह मंच Prime Minister के खिलाफ नफरत फैलाने और India को कमजोर करने के लिए लगाया गया.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने Monday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी India विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे हैं. वे हर मंच से देश को बदनाम करने की साजिश और अराजकता फैलाकर India में अस्थिरता लाने का काम कर रहे हैं.
‘India समिट’ का जिक्र करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि यह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से आयोजित ‘एंटी India समिट’ था. भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “देश के Prime Minister जब Gujarat के Chief Minister थे तो ‘Gujarat इन्वेस्टमेंट समिट’ होता था, भाजपा शासित राज्यों में भी इन्वेस्टमेंट समिट होता है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस शासित राज्य में India का हित पीछे छूट जाता है. जो मंच India और तेलंगाना के लिए मजबूती प्रदान कर सके, उसे India को कमजोर करने, Prime Minister मोदी से नफरत करने और अराजकता फैलाने के लिए लगाया जा रहा है.”
भाजपा प्रवक्ता ने ‘India समिट’ में आए इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक के नारों का जिक्र किया. गौरव भाटिया ने कहा, “दुर्भाग्य है कि भारतीय मंच से एक विदेशी भारतीय जनादेश को चुनौती देता है और उपहास उड़ाता है. जियाकोमो फिलिबेक ने मंच से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ दिया. यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन्हें रोकते नहीं हैं, बल्कि ताली बजाते हैं और हंसते हैं.”
गौरव भाटिया ने आगे कहा, “जब ये वीडियो किसी भारतीय ने देखा तो उसे बहुत ठेस लगी. शर्मिंदगी भी हुई कि हमारा नेता प्रतिपक्ष ऐसे विषय पर जो India की संप्रभुता से जुड़ा है, India की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा है, चो ताली कैसे बजा सकता है और खुश कैसे हो सकता है?”
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया कि ‘राहुल गांधी चुनाव हारते-हारते पीएम मोदी के लिए नफरत की आंधी में बहते जा रहे हैं. 99 चुनाव वे (राहुल गांधी) अपनी पार्टी को हरवा चुके हैं. ये कहीं न कहीं उनकी खीज, उनकी निराशा है जो निकल रही है. राहुल गांधी का एक ही मकसद है India को बदनाम करना.’
गौरव भाटिया ने कहा, “कोई मंच हो, विदेशियों को बुलाओ, India के खिलाफ बयानबाजी करवाओ और इसे राहुल गांधी अपनी उपलब्धि समझते हैं. वे फिर से विदेशी दौरे पर निकल चुके हैं. वे हर बार विदेशी भूमि पर जाकर India के मजबूत लोकतंत्र पर झूठे और अनर्गल आरोप लगाते हैं. राहुल गांधी यहां तक अपील कर चुके हैं कि विदेशी शक्तियों को India के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए.”
–
डीसीएच/


