
New Delhi, 10 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के President से मुलाकात के बाद किए गए दावों को गलत ठहराया है. भाजपा नेताओं ने कहा है कि वे (राहुल गांधी) President को गलत तरीके से कोट कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने Friday को अपना बयान में कहा कि जब विपक्ष के नेताओं ने President को ‘वोट चोरी’ के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने इसे मानने से इनकार नहीं किया. उन्होंने ये नहीं कहा कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं.
राहुल गांधी के दावों पर Saturday को BJP MP संजय जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी बेतुकी बातें करते हैं और उन्हें यह भी नहीं पता होता कि वे क्या कह रहे हैं. ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने लोगों को धोखा देना ही अपना पेशा बना लिया है.”
उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह राहुल गांधी Political रूप से हाशिए पर ही रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उन्हें हाल के उपचुनावों में झटका लगा था.
जायसवाल ने कहा, “बिहार विधानसभा चुनाव पिछले साल नवंबर में हुए थे. क्या एक साल में एक भी व्यक्ति सामने आया है, जिसने कहा हो कि उसके साथ अन्याय हुआ है? कोई समस्या नहीं हुई, फिर भी जानबूझकर एसआईआर को मुद्दा बनाया जा रहा है. झूठ बोलने और मनगढ़ंत कहानियां बनाने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि आखिरकार झूठ का पर्दाफाश हो ही जाता है.
बिहार Government में मंत्री प्रमोद कुमार ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं, क्या बात होती है ये देश की जनता जानना चाहती है. विदेशी षड्यंत्रकारी और हमारे देश के जो कुछ तथाकथित नेता हैं, खास करके जो वामपंथी नेता हैं, ये कभी भी India को स्थिर देखना नहीं चाहते हैं. ये India को प्रगति के रास्ते पर नहीं देखना चाहते हैं. ये हमेशा भारतीय साहित्य के विरोधी हैं. भारतीय संस्कृति सभ्यता के विरोधी हैं. ये लोग India के विरोधी हैं, जब-जब इस तरह के संकट आता है तो ये लोग चीन का साथ देते हैं, इसलिए इन लोगों की पूरी जांच होनी चाहिए.”
मंत्री प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव में जनता विरोधी नेताओं को हरा चुकी है, लेकिन विपक्ष के लोग हिंसा के बल पर सत्ता हथियाना चाहते हैं. साथ ही, उन्होंने कहा कि विपक्ष भले यह कोशिश कर रहा है, लेकिन आज के समय में यह संभव नहीं है.
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राहुल गांधी पर कहा, “वे (नेता प्रतिपक्ष) Supreme Court को गलत तरीके से कोट करने के बाद माफी मांग चुके हैं. अब President को भी अपनी घटिया राजनीति के लिए उन्होंने नहीं छोड़ा है. Supreme Court का हवाला देकर उन्होंने पहले बोला था कि ‘चौकीदार चोर है’. जब Supreme Court ने फटकार लगाई तो राहुल गांधी ने माफी मांगी. इसके बाद चीन को लेकर किए गए दावे पर Supreme Court की टिप्पणी के बाद वे अपने बयान से मुकरे थे. अब कह रहे हैं कि President ने हामी भरी है कि ‘वोट चोरी’ हुई है. यह बिल्कुल गलत बयानबाजी है.”
शाहदेव ने कहा कि President ने इस संबंध में कोई औपचारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की है. वे (राहुल गांधी) President को गलत तरीके से कोट कर रहे हैं.
–
डीसीएच/