
रांची, 21 सितंबर . कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के राहुल गांधी पर बयान, ओवैसी की ओर से गठबंधन को लेकर इशारा करने समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.
से बातचीत करते हुए सीएम योगी की ओर से राहुल गांधी पर बयान को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा, “मेरा कहना है कि तीर बिल्कुल निशाने पर लगी है. योगी की ओर से महिला सम्मान की बात की जा रही है. उनको Prime Minister से पूछना चाहिए कि उन्होंने घरों की महिलाओं को कितना सम्मान दिया है.
राजेश ठाकुर ने कहा, “Prime Minister जो कर रहे हैं, वही राहुल गांधी ने करके दिखाया. Prime Minister किसी से जबरदस्ती गले मिले, वो ठीक है क्या? राहुल गांधी की ओर से जब भी कोई बात कही जाती है तो उस पर विचार करना चाहिए.”
असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन वाले बयान पर राजेश ठाकुर ने कहा, “कौन किससे गठबंधन करेगा, यह दलों की ओर से तय किया जाएगा. दोनों दल मिलकर क्या तय करेंगे, समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा.”
पूर्व उपPresident हामिद अंसारी को लेकर सीएम योगी के बयान पर राजेश ठाकुर ने कहा, “योगी आदित्यनाथ की बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए. उनको पहले अपने पद की गरिमा समझनी चाहिए, बाद में दूसरों को गरिमा समझाने का काम करें. एक राज्य का Chief Minister क्या बोलता है और क्या करता है, उनको ये देखने की जरूरत है. मेरा मानना है कि योगी आदित्यनाथ को अपने गिरेबान में झांकने की ज्यादा जरूरत है.”
ओम प्रकाश राजभर के बयान पर राजेश ठाकुर ने कहा, “उनके बयान का जवाब तो दत्तात्रेय होसबले को ही देना चाहिए, क्योंकि वे कुछ कह रहे हैं और उनके मंत्री कुछ कह रहे हैं. ज्यादा बेहतर यह है कि वे लोग आपस में फैसला कर लें कि जाति का जहर कौन फैला रहा है?”
–
एसडी/वीसी