राहुल गांधी को सच से दिक्कत है, चुनाव आयोग से नहीं: शाइना एनसी

Mumbai , 27 सितंबर . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईसीआई और एसआईआर से जुड़े आरोपों पर जमकर हमला किया. उन्होंने सीजेपी द्वारा सीईसी के इस्तीफे की मांग को नाजायज करार दिया है.

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “राहुल गांधी को चुनाव आयोग से कोई दिक्कत नहीं है, उन्हें सच से दिक्कत है. चुनाव आयोग वोट की चोरी रोक रहा था, क्योंकि उनका Political कामकाज फर्जी वोटों के दम पर चलता है. वे एक हाइड्रोजन बम लाने वाले थे, लेकिन वह फुस्स बम निकला.”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आलंद (कर्नाटक) में 6 हजार वोट डिलीट होने का आरोप लगाया था, वहां 2023 में कांग्रेस जीतकर आई है. मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाने से पहले राहुल गांधी को समझना चाहिए कि चुनाव आयोग में तीन सदस्य होते हैं. विवाद के बाद तीनों निर्णय लेते हैं, न कि राहुल गांधी के परिवार की तरह एक लोग.

एसआईआर मुद्दे को लेकर शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सच, ईमानदारी और राष्ट्रवाद से उनको आपत्ति होती है. दिल्ली में एक परिवार देश चलाना चाहता है, दूसरी तरफ पूरे देश में ऐसा वातावरण बना है कि हमें किसी पर आरोप नहीं लगाना है. राहुल गांधी ये ड्रामा और बोलवचन बंद करो.

शाइना एनसी ने सीजेपी द्वारा सीईसी के इस्तीफे की मांग को नाजायज बताते हुए कहा, “चुनाव आयोग का हर फैसला सर्वसम्मति से और कानून के मुताबिक लिया जाता है.

उन्होंने कहा कि जहां तक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की बात है तो अभिजीत दिपके छात्रों के लिए अपना विजन प्लान बताएं. सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दिपके की नहीं हो सकती है क्योंकि Supreme Court के जज और पार्लियामेंट के निमित्त ही महाभियोग हो सकता है. आपकी लीगल सेफगॉर्ड और इस्तीफे की मांग नाजायज है.

–

एएसएच/वीसी

Leave a Comment