
अमृतसर, 25 सितंबर . केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान झूठ का पुलिंदा है. वह झूठ बोलते हैं, खराब माहौल बनाते हैं और भाग जाते हैं.
Union Minister अर्जुन राम मेघवाल Friday को पंजाब के अमृतसर दौरे पर पहुंचे. स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने Union Minister का स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद रहे.
अर्जुन राम मेघवाल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा है, वह पूरी तरह ‘झूठ का पुलिंदा’ है.
मेघवाल ने कहा, “राहुल गांधी ने पिछले दिन फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की. सीईसी के कामकाज के बारे में जो कुछ भी कहा गया, वह पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. वह कुछ भी साबित नहीं कर सकते. वह झूठ बोलते हैं, खराब माहौल बनाते हैं और भाग जाते हैं.
Union Minister ने कहा कि भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तथ्यों के साथ स्थिति को स्पष्ट किया जा चुका है.
वहीं, अर्जुन राम मेघवाल ने अमृतसर स्थित भाजपा कार्यालय में नशे की लत से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी पीड़ा और समस्याओं को लेकर विस्तृत संवाद किया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रदेश Government की निरंकुशता, नाकामी व संवेदनहीनता के कारण पंजाब के भविष्य के साथ हो रहे इस अन्याय को माफ नहीं किया जा सकता. भाजपा Government बनने पर पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने और नशे के अभिशाप से मुक्ति दिलाने का रोडमैप लागू किया जाएगा.”
–
डीसीएच/