Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी कानून से ऊपर नहीं, हलफनामा दायर करें : भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश

राहुल गांधी कानून से ऊपर नहीं, हलफनामा दायर करें : भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश

Patna, 15 अक्टूबर . Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयानों और गतिविधियों को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है. बिहार की राजधानी Patna में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी अराजकता का माहौल बना रहे हैं और खुद को कानून से ऊपर समझने की भूल कर रहे हैं.

गुरु प्रकाश ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी और उनके साथियों ने जिस तरह से अराजकता का माहौल और अराजक मानसिकता दिखाई है, वह चिंताजनक है. पिछले चार-पांच दिनों से जैसा कि आप देख सकते हैं. वे बिना किसी पूर्व सूचना, कारण, तथ्य या तर्क के कहीं भी चले जा रहे हैं. अगर उनके पास कोई ठोस आधार है तो उसके लिए देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हैं. उन्हें हलफनामा दायर करना चाहिए और उसके लिए प्रक्रिया को फॉलो करना चाहिए. बिना प्रक्रिया के वे चाहते हैं कि अपनी बात मनवा लें, तो ये खानदानी अहंकार है. ये पारिवारिक घमंड अब नहीं चलने वाला है.”

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मांगें मनवाने का एक तरीका होता है, जिसे मिसाल कहा जाता है. उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से एक शब्द होता है ‘मिसाल’ यानी काम करने का पहले से तय तरीका. आप किस तरह की मिसाल कायम कर रहे हैं? भविष्य में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं कैसे काम करेंगी? हमारी मांगें पूरी हों, चाहे जो मजबूरी हो’ देश इस तरह नहीं चलता. लोकतंत्र जन-मर्यादा, संविधान और संवैधानिक नैतिकता के आधार पर चलता है.”

गुरु प्रकाश ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश के प्रथम नागरिक नहीं हैं और न ही कानून से ऊपर हैं. उन्होंने कहा, “कुछ प्रक्रियाएं होती हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए और आप देश के प्रथम नागरिक नहीं हैं. आप कानून से ऊपर नहीं हैं या तो आप इस गलतफहमी में जी रहे हैं कि राहुल गांधी कानून के शासन से ऊपर हैं या फिर यह कि राहुल गांधी India के संविधान से भी ऊपर हैं. राहुल गांधी के लिए ये दुर्भाग्य है कि बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान की रचना की है, वो सभी को समान दर्जा दिया है.”

Supreme Court द्वारा तमिलनाडु में धर्मांतरित मुसलमानों के लिए आरक्षण लाभ को रद्द करने के फैसले पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ उसी समाज को मिलना चाहिए जिसने सामाजिक भेदभाव और अत्याचार झेला है.

उन्होंने कहा, “India में हिंदू समाज के दलित वर्ग और अनुसूचित जाति को आरक्षण का लाभ मिलेगा. यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से तय हो गया था. जिस समाज ने अन्याय, अत्याचार और दंश झेला है, उस समाज को मिलेगा. धर्मांतरण करके आरक्षण लेंगे, तो वास्तव में जिन्हें आरक्षण मिलना चाहिए, वो वंचित रह जाएगा.”

–

एससीएच/वीसी

Share