राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है : ट्रंप

बीजिंग, 25 सितंबर . चीनी President शी चिनफिंग ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया. इस मौके पर President ट्रंप ने भाषण दिया.

ट्रंप ने कहा, “President शी चिनफिंग, श्रीमती फंग लीयुआन और चीनी प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों, मुझे इस खूबसूरत व्हाइट हाउस में आपका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. इस वर्ष मई में, मुझे पेइचिंग में एक प्रतिनिधिमंडल को लीड करने का मौका मिला था, जहां आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया था. अब, मेलानिया और मुझे वाशिंगटन में आपका स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है. 2016 में मेरे पहली बार निर्वाचित होने के बाद से, President शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है. यह मित्रता आपसी सम्मान और दोनों देशों की जनता के मौलिक हितों पर आधारित है. President शी और मैं मिलकर काम करना जारी रखेंगे, दोनों देशों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे. President शी चिनफिंग और श्रीमती फंग लीयुआन, इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए एक बार फिर धन्यवाद. अमेरिका में आपका स्वागत है.”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Leave a Comment