राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से अमेरिका ने किया इनकार: ईरानी मीडिया

तेहरान, 21 सितंबर . ईरान की मीडिया ने Monday को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के 81वें सत्र में शामिल हो रहे President मसूद पेजेश्कियन की कम्युनिकेशन टीम को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है.

आईआरएनए न्यूजी एजेंसी के अनुसार, 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के साथ शुरू हुए मध्य पूर्व संकट के बाद पेजेश्कियन अमेरिका जाने वाले बड़े पदाधिकारी हैं.

एजेंसी ने बताया, ” ये अमेरिकी Government का एक अप्रत्याशित और विद्वेष से भरा कदम है. इसके तहत President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी President के हाई-लेवल डेलिगेशन के कुछ सदस्यों को वीजा देने से इनकार कर दिया है. इसमें उनकी कम्युनिकेशन टीम के सदस्य भी शामिल हैं.”

मेहर समाचार एजेंसी ने भी ईरानी President कार्यालय के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए यह खबर दी और कहा कि पेजेश्कियन Wednesday को यूएन जनरल असेंबली को संबोधित करेंगे. पेजेश्कियन न्यूयॉर्क के लिए Tuesday को रवाना होंगे.

अमेरिका ने ईरानी डेलिगेशन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए आने की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन पिछले साल की तरह ही कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं. जैसे उदाहरण के लिए, विदेश विभाग ने Thursday को कहा कि ईरानी डेलिगेशन को लग्जरी सामान या अन्य चीजें खरीदने की इजाजत नहीं होगी.

यूएन जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी हैं. लेकिन वो Sunday शाम कतर में कुछ देर रुकने के लिए ईरान से रवाना हुए.

ईरान का कहना है कि उसने मध्यस्थ के तौर पर कतर के जरिए अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य के उस रणनीतिक तेल और गैस शिपिंग रूट को फिर से खोलने की शर्तें बता दी हैं, जिसे उसने संघर्ष शुरू होने के बाद से बंद कर रखा है.

इसके जवाब में, अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर जवाबी नाकेबंदी कर रहा है.

महासभा की उच्चस्तरीय आम बहस 22 से 28 सितंबर तक चलेगी. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के President, Prime Minister और वरिष्ठ प्रतिनिधि दुनिया के सामने अपने विचार और प्राथमिकताएं रखेंगे. 81वें सत्र की अध्यक्षता बांग्लादेश के खलीलुर रहमान करेंगे. इस सत्र की थीम है, ‘विश्वास बहाल करना, बदलाव का प्रबंधन करना: ऐसा संयुक्त राष्ट्र जो सभी के लिए काम करे.’

केआर/

Leave a Comment