राज्यपाल और सीएम हेमंत ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, बापू वाटिका पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रांची, 2 अक्टूबर . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर Friday को Jharkhand में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. Governor संतोष कुमार गंगवार, Chief Minister हेमंत सोरेन, रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर Governor संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने मानवता को नई दिशा दी. उनके विचार और आदर्श आज भी सत्यनिष्ठा, शांति, सद्भाव और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सादगी, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण उनका जीवन देशसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति तथा सह-अस्तित्व का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब गांधी के सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव और सर्वजन हित का संदेश और अधिक प्रासंगिक हो जाता है. गांधी ऐसे देश का सपना देखते थे जहां अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, गरीब और वंचित को सम्मान मिले, गांव सशक्त हों और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे.

सीएम सोरेन ने देश के पूर्व Prime Minister, India रत्न लाल बहादुर शास्त्री को भी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “शास्त्री जी का सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. जय जवान, जय किसान. उनका आह्वान सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा.”

इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

–

एसएनसी/एसके

Leave a Comment