
jaipur, 8 अक्टूबर . Rajasthan एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने Thursday को भरतपुर जिले के नदबई में 35,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर और एक प्राइवेट व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
एसीबी के अनुसार, नदबई के Governmentी अस्पताल में सीनियर मेडिकल ऑफिसर शशिकांत शर्मा ने कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए की मांग की. यह मांग त्रिलोकचंद शर्मा उर्फ चीनू के जरिए की गई, जो कथित तौर पर उनके बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था.
यह रिश्वत शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों को लगी चोटों के संबंध में एक ‘मजबूत’ मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट तैयार करने के लिए मांगी गई थी.
शिकायतकर्ता ने पहले नदबई Police स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद घायल परिवार के सदस्यों का Governmentी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट होना जरूरी था.
एसीबी की धौलपुर यूनिट ने शिकायत की गुप्त जांच की और ट्रैप ऑपरेशन करने से पहले रिश्वत की मांग की पुष्टि की.
यह ऑपरेशन एसीबी भरतपुर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ Police ओमप्रकाश मीणा की देखरेख में और एसीबी धौलपुर यूनिट के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ Police प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में चलाया गया.
ट्रैप के दौरान एसीबी अधिकारियों ने कथित तौर पर त्रिलोकचंद शर्मा को शशिकांत शर्मा की ओर से 35,000 रुपए लेते हुए पकड़ा.
ब्यूरो के अनुसार, रिश्वत की रकम उसकी पैंट की जेब से बरामद की गई. एसीबी ने बताया कि शशिकांत शर्मा को उनके Governmentी आवास पर हिरासत में लिया गया.
आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई चल रही है. ब्यूरो ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी.
–
डीके/डीकेपी