
भरतपुर, 31 अगस्त . Rajasthan के भरतपुर जिले में मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित सुजान गंगा नहर में एक युवक के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया. राहगीरों ने युवक को किले के गेट की ओर से भागते हुए आते और सुजान गंगा नहर में छलांग लगाते हुए देखा. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. देर रात तक दोनों टीमों ने नहर में युवक की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका.
चौबुर्जा चौकी प्रभारी राकेश मान ने Monday सुबह मीडिया को बताया कि Sunday शाम करीब 7.30 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सुजान गंगा नहर में कूद गया है. सूचना के बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात करीब 10 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
उन्होंने बताया कि इसके बाद Monday सुबह फिर से युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो लगातार जारी है. अभी तक नहर से कोई शव बरामद नहीं हुआ है. युवक की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी शव या युवक के मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
फिलहाल एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें सुजान गंगा नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. Police भी मामले पर नजर बनाए हुए है.
इससे पहले, Sunday को Rajasthan के धौलपुर जिले में गहरे पानी में गिरे अपने भाई को बचाने की कोशिश में तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना में चारों की जान चली गई. यह घटना धौलपुर जिले के अंगई Police स्टेशन इलाके के धौंध बिरजा गांव में हुई. परिवार के सदस्य स्थानीय देवता हीरामन बाबा के मंदिर जाने के लिए गांव के पास आए थे.
–
डीसीएच/