राजस्थान निकाय चुनाव: सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- ‘विकसित राजस्थान के लिए समर्पित रहेंगे’

jaipur, 14 सितंबर . Rajasthan नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद Prime Minister Narendra Modi ने Chief Minister भजनलाल शर्मा को बधाई दी. सीएम शर्मा ने पीएम मोदी को आभार जताया और नतीजे को पार्टी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और कुशल मार्गदर्शन से मिली ऊर्जा का परिणाम बताया.

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Prime Minister Narendra Modi, आपके प्रेरक एवं आत्मीय बधाई संदेश तथा स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए हृदयतल से आभार! Rajasthan की जनता-जनार्दन का यह आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, आपके कुशल मार्गदर्शन से मिली ऊर्जा का ही परिणाम है. आपके ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर डबल इंजन Government ‘विकसित Rajasthan ,’ सुशासन और जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी.”

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने ‘एक्स’ पर लिखा, “Rajasthan के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार. यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है. यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन Government की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है. इससे राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा. इस अवसर पर सभी विजयी प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई!

बता दें कि Rajasthan के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों में से भाजपा ने 4,026 वार्डों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 3,438 और निर्दलीयों को 2,436 वार्डों पर जीत मिली है. यह परिणाम भजनलाल Government के 20 महीने के कार्यकाल की पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही थी, जिसमें Government पास होती दिख रही है. भाजपा इस जीत को डबल इंजन Government की विकास नीतियों पर जनता की मुहर के तौर पर देख रही है.

एससीएच

Leave a Comment