
jaipur, 22 सितंबर . Rajasthan की झालावाड़ कोतवाली Police ने निजी बस में सवार होकर स्मैक की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
दरअसल, झालावाड़ कोतवाली Police ने Tuesday को निजी बस में सवार होकर मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया. Police ने दोनों तस्करों के पास से करीब 8 लाख रुपए की 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ ‘स्मैक’ जब्त की है.
मामले को लेकर Police ने बताया कि मुकेश कुमार मीणा, थानाधिकारी कोतवाली, Police निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष Police टीम द्वारा जिला स्पेशल टीम की सूचना पर, देवरीघटा एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान निजी बस में सवार होकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश तंवर और राकेश तंवर के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत की 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर जब्त किया गया. दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्तों से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की खरीद तथा मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है.
अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला Tuesday को पंजाब से सामने आया, जहां पंजाब Police ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बड़ी सफलता हासिल की.
Police ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले छह नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ अभियुक्तों के पास से 13 अवैध पिस्तौल व 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और आगे बांटने व आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे. Police ने आरोपियों और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंध भी स्थापित किए हैं और आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है.
–
डीके/एबीएम