
करौली, 30 सितंबर . Rajasthan के करौली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में Wednesday को जिला मुख्यालय पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक आयोजित दौड़ में Police अधिकारियों और जवानों के साथ खिलाड़ी, शहरवासी तथा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य Police और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने के साथ फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा.
मैराथन में Police और आमजन ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रतिभागियों ने महाविद्यालय से दौड़ शुरू कर मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम तक का सफर पूरा किया. रास्ते में युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया.
एएसपी रामकुमार कस्वां ने बताया कि Police महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में मैराथन दौड़ और खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इसका उद्देश्य Policeकर्मियों को फिट रखने के साथ आमजन को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और Police तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है.
उन्होंने कहा कि करौली में आयोजित मैराथन में Policeकर्मियों के साथ आमजन और खिलाड़ियों ने सहभागिता की. इस तरह के आयोजन से Police और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास का माहौल बनता है. उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
कार्यक्रम में डीएसपी किशोर भदौरिया, Police अधिकारी, जवान, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे. सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी दौड़ में भाग लेकर फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.
–
डीसीएच/