रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मौत

रांची, 27 सितंबर . रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में Sunday को एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित इमलियाटीकर गांव निवासी भुनेश्वर पाल के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, भुनेश्वर पाल तिरिल स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर सीआरपीएफ परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण जवान ने तुरंत दम तोड़ दिया. सहकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और विधानसभा थाना Police को दी. सूचना मिलने के बाद Police टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

Police ने घटनास्थल से दो इस्तेमाल किए गए कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की जांच कर फिंगरप्रिंट समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं. Police के अनुसार, शुरुआती जांच में जवान द्वारा खुद को गोली मारने की बात सामने आई है. हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.

सहकर्मियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि भुनेश्वर पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे. जवान के सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले जवान की किसी से बातचीत हुई थी या उसके सामने कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक परेशानी थी.

घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और परिजनों एवं सहकर्मियों के बयान के आधार पर घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

–

एसएनसी/पीएम

Leave a Comment