रांची में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को केजी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

रांची, 25 सितंबर . राजधानी रांची में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेश के तहत Governmentी, गैर Governmentी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ाई नहीं होगी. विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है.

India मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र, Jharkhand, रांची की ओर से 25 सितंबर को जारी विशेष बुलेटिन में रांची समेत मध्य Jharkhand के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बुलेटिन के अनुसार 25 सितंबर को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद और बोकारो समेत मध्य Jharkhand के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव होने तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है. नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से निचले ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की भी चेतावनी दी गई है. कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ने की बात भी बुलेटिन में कही गई है.

इन्हीं संभावित परिस्थितियों को देखते हुए उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. आदेश जिले में संचालित सभी श्रेणी के स्कूलों पर लागू होगा. यानी 26 सितंबर को केजी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी.

हालांकि, स्कूल बंद रहने के बावजूद Governmentी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को ई-विद्यावाहिनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी. उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्य भी करना होगा. जिला प्रशासन ने स्कूलों और संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर-पश्चिमी Jharkhand में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है. प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और जलजमाव वाले रास्तों, सब-वे तथा कमजोर पुल-पुलियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment