रांची के सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार और 4 बाइक बरामद

रांची, 7 सितंबर . रांची के सदर अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की गाड़ियां चोरी करने वाले एक गिरोह का रांची Police ने भंडाफोड़ किया है. लोअर बाजार थाना Police और विशेष गश्ती दल की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Police ने अभियुक्तों की निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अस्पताल परिसर में लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी को देखते हुए वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एक विशेष रणनीति बनाई गई थी. इसके तहत सदर अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक यूनिट को विशेष निगरानी के लिए तैनात किया गया था.

इसी क्रम में 6 सितंबर को Police को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की नीयत से रेकी कर रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए Police टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक छिपाने के ठिकानों का खुलासा कर दिया. इसके बाद Police ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में नामकुम निवासी इरफान अंसारी, बेड़ो निवासी मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरुल्ला और सिसई (गुमला) निवासी सैफ अंसारी उर्फ राज शामिल हैं. इन सभी के खिलाफ लोअर बाजार थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 153/2026 दर्ज किया गया है. कार्रवाई के दौरान Police ने साल 2021 के एक पुराने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया है.

इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली विशेष छापेमारी टीम का नेतृत्व लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह कर रहे थे. टीम में Police अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, देवानंद कुमार यादव, दीपक किशोर तिवारी, सुधीर बाड़ा, रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment