Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

Mumbai , 28 अक्टूबर . Bollywood Actor रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और दोनों की बेटी राहा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं.

उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है. प्यार जहां दो लोगों को करीब लाता है, वहीं विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. रणबीर ने ये बातें दिवाली के खास एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कही.

शो के दौरान रणबीर ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ”हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है. मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है. मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं.”

बता दें कि आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली.

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है. इस दिनचर्या का संबंध दिग्गज Actor अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ से है.

रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान कहा, ”जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो.”

रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”वाह, क्या बात है!”

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे. दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे.

–

पीके/एबीएम

Share