रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, सीएम योगी की पहल ला रही रंग

Lucknow, 27 अगस्त . Chief Minister योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ाने की पहल रंग ला रही है. वन विभाग की पहल पर रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ता देते हुए पौधरोपण कराया जाएगा. रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे.

‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ के तहत (28 अगस्त, Friday) को सभी वन प्रभागों में भाई-बहन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे. वन विभाग ने इस पुनीत अवसर के लिए कई भाई-बहनों से संपर्क भी साधा है. पौधों को रक्षासूत्र बांधकर पेड़ बनाने तक का संकल्प लिया जाएगा. यहां आम लोग भी पौधरोपण कर सकेंगे.

सीएम योगी के हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर Lucknow के साथ ही समस्त वन प्रभागों में भी इस पहल को मूर्त रूप दिया जाएगा.

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधरोपण अनिवार्य है. पौधरोपण के उपरांत यहां पौधों को रक्षासूत्र भी बांधा जाएगा. फिर पौधरोपण करने वाले संकल्प लेंगे कि पौधे के पेड़ बनने तक इसकी रक्षा करेंगे. इसमें सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा.

वन विभाग के मुताबिक, हरे पौधों को रक्षासूत्र बांधकर इनकी सुरक्षा व संरक्षा का संकल्प लिया जाएगा. पेड़ छाया और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं. जिस तरह बहनें भाई को राखी बांधती हैं तो भाई सुरक्षा का विश्वास दिलाता है, उसी प्रकार पेड़ लगाकर उसे सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए प्रकृति के रूप में सार्थक उपहार दिया जाएगा.

योगी Government सामाजिक समरसता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए प्रयासरत है. इसके लिए Chief Minister के निर्देश पर विशिष्ट वन भी स्थापित किए जा रहे हैं. नवीन विशिष्ट वनों की स्थापना थीम के अंतर्गत Government अलग-अलग उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार के वनों का निर्माण कर रही है.

पौधरोपण महायज्ञ- 2026 के तहत एक दिन (12 जुलाई) में 35.27 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया था. यह अभियान पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस तक चलेगा. इसके तहत रक्षाबंधन पर भी पौधे लगाए जाएंगे.

एसके/एबीएम

Leave a Comment