‘योगी सरकार में आजादी के बाद सबसे ज्यादा काम गोरखपुर में हुआ’, भाजपा विधायक का दावा

गोंडा, 28 सितंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. गोरखपुर में हुए जलभराव को लेकर पूर्व Chief Minister और Samajwadi Party (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के तंज पर भाजपा विधायक पलटू राम ने पलटवार किया.

उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की सराहना करते हुए दावा किया कि योगी Government के कार्यकाल में गोरखपुर में जितना विकास कार्य हुआ है, उतना आजादी के बाद किसी भी Government के कार्यकाल में नहीं हुआ.

गोरखपुर में भारी बरसात के बीच जलभराव होने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अखिलेश यादव ने गोरखपुर में जलभराव को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि अगर सैफई से ही प्रेरणा ली होती तो गोरखपुर भी मॉडल बन गया होता.

गोंडा में से बातचीत में भाजपा विधायक पलटू राम ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अपनी पारिवारिक राजनीति और सैफई से आगे नहीं सोचती है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के एजेंडे में उत्तर प्रदेश के सभी जिले शामिल हैं और वह प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं. जहां तक गोरखपुर का सवाल है, योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गोरखपुर में जो विकास हुआ है, वह शायद आजादी के बाद किसी भी Government के कार्यकाल में देखने को नहीं मिला है.

उन्होंने Samajwadi Party पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा का काम सिर्फ जनता को भ्रमित करना है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को विकास की ओर ले जा रहे हैं. सपा के मुखिया और उनके लोग सिर्फ रील्स बनाने में व्यस्त है. जनता बहकावे में नहीं आने वाली है.

भाजपा विधायक ने चुनाव के करीब आने के साथ Samajwadi Party की ओर से की जा रही घोषणाओं पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party चुनाव नजदीक आते ही जितनी भी घोषणाएं कर रही है, मैं पूछना चाहता हूं कि 2012 से 2017 के कार्यकाल के दौरान जब उन्हें मौका मिला था, तब क्या उन्होंने खिलाड़ियों का सम्मान किया था?

योगी Government की तारीफ करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि मौजूदा Government में खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है. मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने का काम किया जा रहा है. सपा ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा काम क्यों नहीं किया. योगी Government प्रदेश के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों और युवाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है.

–

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment