ये शिव का डांस है… ईडी-सीबीआई समेत कई केंद्रीय अधिकारी हमारे संपर्क में : राहुल गांधी

New Delhi, 12 अक्टूबर . इंडी गठबंधन के Supreme Court मार्च से पहले Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि देश के संविधान पर हमला हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यह विरोध एक दिन का नहीं है बल्कि आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने सभी Political दलों, आम नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए ‘चलो दिल्ली मार्च’ में शामिल होने की अपील की.

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आपकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, Government भी जाएगी, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी से बातचीत हुई. मैंने उससे कहा कि ये शिव का डांस है, शिव तांडव है और कोई प्लान नहीं है. हमने कोई प्लान नहीं किया है. प्लान ये था कि बस में जाएंगे, रोका जाएगा और हमें सफलता भी मिली. शिव का डांस चल रहा है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है.

राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली मार्च’ में सभी Political दलों के नेताओं से शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, वह इस मार्च का हिस्सा बन सकता है, चाहे वह किसी भी Political दल से जुड़ा हुआ हो. राहुल गांधी ने कहा कि इंडी गठबंधन का मार्च दिल्ली के बाराखंभा रोड से Supreme Court तक जाने वाला है.

उन्होंने दावा किया कि केंद्र Government के करीब 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं. इन अधिकारियों में Enforcement Directorate (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर हमला हो रहा है और Police के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनसे Policeकर्मी भी पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा क्यों की जा रही है.

उन्होंने दोहराया कि यह आंदोलन केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है बल्कि इसे आगे भी जारी रखा जाएगा. संविधान की रक्षा करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और इसके लिए Political मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment