
Mumbai , 21 सितंबर . Actor आयुषमान खुराना आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के तैयार हैं. Actor ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से उन्हें प्रेम 1994 की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ देखने के बाद हुआ था.
दरअसल, Sunday को फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था, जहां Actor ने बताया कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि वे राजश्री प्रोडक्शन के हीरो बन गए हैं. Actor ने यह भी बताया कि ‘हम आपके हैं कौन’ देखने के बाद वे बहुत प्रभावित हुए थे.
Actor आयुष्मान खुाराना ने कहा, “मुझे याद है कि मैंने ‘हम आपके है कौन’ में कई परिवार थे और उस फिल्म को देखने के बाद मुझे प्रेम से प्यार हो गया था, मुझे हिंदी सिनेमा और हमारे परिवार की ताकत से प्रेम हो गया था.
Actor ने राजश्री प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए कहा कि यह रिश्ता सिर्फ उनका नहीं बल्कि, पूरे देश के परिवारों से जुड़ा है. उन्होंने कहा, “राजश्री के साथ मेरा जो रिश्ता है, वो सिर्फ मेरा नहीं है, वो पूरे हिंदुस्तान का है, सभी परिवारों का है. सभी परिवारों को एक साथ लाने की जो जिम्मेदारी उन्होंने फिल्मों के जरिए उठाई है, मुझे लगता है यह बहुत ही खूबसूरत है.”
आयुषमान खुराना ने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्ममेकर उनकी वैनिटी वैन में घुसने से पहले अपने जूते उतार देते थे. आयुष्मान ने याद करते हुए कहा, “मैं कहता था, सर प्लीज जूते मत उतारिए, वैनिटी में आ जाइए. लेकिन वो कभी सुनते ही नहीं थे. वो जूते उतार कर आते थे, मैं उनके चरण स्पर्श करता था और वो कहते थे आयुष्मान भव और फिर वो मुझे सीन समझाते थे. मुझे लगता है कि यह सिर्फ बचपन का सपना नहीं है. इसलिए राजश्री और उनकी लेगेसी के लिए तालियां बजनी चाहिए.”
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और शरवरी साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे. फिल्म में आयुष्मान खुराना, शरवरी वाघ और अनुपम खेर मुख्य कलाकार के तौर पर नजर आएंगे.
–
एनएस/पीएम