यूपी: 18 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, पुलिस की कई अहम इकाइयों में बदली कमान

Lucknow, 22 सितंबर . उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और Police प्रशासन को और धार देने के लिए शासन ने Tuesday को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. बड़े प्रशासनिक फेरबदल में पीएसी, एसएसएफ, एटीएस, ईओडब्ल्यू, अभिसूचना, सतर्कता और प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. कई अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हटाकर दूसरी अहम इकाई की कमान सौंपी गई है.

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक, प्रथम वाहिनी एसएसएफ, Lucknow की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव सुमन को Police अधीक्षक, उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (यूपीएसएसआईएफएस), Lucknow के पद पर तैनात किया गया है.

सीबीसीआईडी, Lucknow में Police अधीक्षक के पद पर तैनात 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी समीर सौरभ को सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है. एपीटीसी सीतापुर के Police अधीक्षक आशुतोष द्विवेदी को Police अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बरेली क्षेत्रीय अभिसूचना के Police अधीक्षक आनंद कुमार-द्वितीय को Police अधीक्षक, सीबीसीआईडी, Lucknow नियुक्त किया गया है.

वहीं, अयोध्या क्षेत्रीय अभिसूचना के Police अधीक्षक संजय राय को Police अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, Lucknow के पद पर भेजा गया है. तबादला सूची में शशि शेखर सिंह को एटीएस, Lucknow से हटाकर सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है. वंशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय, Lucknow से सेनानायक, तृतीय वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी क्रम में राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से Police अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है. प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस, Lucknow में Police अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है. कमल किशोर को Police मुख्यालय से Police अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, Lucknow की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय से हटाकर Police अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, Lucknow बनाया गया है. राहुल मिठास को Police अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, Lucknow के पद पर तैनात किया गया है.

डॉ. कृष्ण गोपाल को पांचवीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर से Police अधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद भेजा गया है. शोएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय, Lucknow से Police अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. पवित्र मोहन त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, Lucknow से Police अधीक्षक, आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है.

आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, Lucknow से Police अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है. महेश सिंह अत्रि को पीटीएस, मुरादाबाद से Police अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली बनाया गया है.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment